Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुधासागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुनिपुंगव श्री १०८ निर्यापक जी महाराज जैन धर्म दिगम्बर 1958 8 21 y इशूरवारा, सागर, मध्य प्रदेश जय कुमार रूपचन्द शांति देवी मुनि श्री १०८ सुधासागर जी महाराज १८ जुलाई २०२५ को गुना, मध्य प्रदेश में प्रवचन करते हुए (छायाकार: अंकित अर्पित जैन) जीवन परिचय इनका जन्म २१ अगस्त १९५८ को मध्यप्रदेश के सागर जिले के ईशूरवारा गाँव में हुआ। इनका जन्म नाम जयकुमार जैन था। पिता रूपचन्द जैन और माता शांति देवी थीं। इन्होंने बी.कॉम. तक शिक्षा ग्रहण की। बाल्यकाल से ही ब्रह्मचर्य व्रती रहे और विवाह नहीं किया। दीक्षा क्रम ब्रह्मचर्य व्रत: १९ अक्टूबर १९७८ – नैनागिरि क्षुल्लक दीक्षा: १० जनवरी १९८० – नाम: परमसागर ऐलक दीक्षा: १५ अप्रैल १९८२ – सागर मुनि दीक्षा: २५ सितम्बर १९८३ – इसरी, बिहार साधना और चातुर्मास प्रथम चातुर्मास में ९ माह मौनव्रत रखा। चातुर्मास किए गए प्रमुख स्थान: भीलवाड़ा, ललितपुर, गुना, बैवार, अजमेर, कोटा, आगरा आदि। प्रवचनों में आत्मशुद्धि, संयम, क्षमा और ध्यान पर विशेष बल। तीर्थ निर्माण एवं संरक्षण मुनि श्री के मार्गदर्शन में १०० से अधिक जैन तीर्थों का निर्माण व जीर्णोद्धार हुआ, जिनमें मुख्य हैं: सांगानेर (जयपुर) – भूमिगत चैत्यालय से ६९ (१९९४) और १०१ (१९९८) प्राचीन मूर्तियों का अनावरण चांदखेड़ी – २००२ में ध्यान साधना द्वारा तीन दिव्य रत्नमयी मूर्तियाँ प्रकट ज्ञानोदय तीर्थ – नरेली, अजमेर देवगढ़, नसीराबाद, पाटन (गुजरात), गरनार (गंगानगर), बैनाड़ ललितपुर – मुनि ज्ञानसागर समाधि आगरा – निर्माणाधीन लोकोदय तीर्थ (कलश स्थापना २०२३) शिक्षाएं एवं प्रवचन प्रवचन विषय: संयम, आत्मनिरीक्षण, क्षमा, नैतिकता, अहिंसा, तप यूट्यूब चैनल: “सुधाकलश”, “जिनवाणी”, जिन पर लाखों दर्शक संस्कार शिविर, व्यसनमुक्ति अभियान, युवाओं में नैतिक जागरण संस्थाएं एवं पहल श्रमण संस्कृति संस्थान – सांगानेर सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज – ललितपुर शोध ग्रंथालय – बुरहानपुर गोशालाएँ, वृद्धाश्रम, शिक्षण केंद्र, पुस्तकालय, छात्रावास सम्मान और उपाधियाँ निर्यापक श्रमण - यह उपाधि उनके गुरु आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने दी। श्रमण शिरोमणि - यह उपाधि अखिल भारतीय जैन विद्वत परिषद ने अशोकनगर चातुर्मास के दौरान प्रदान की। हालांकि मुनिश्री ने कहा कि श्रमण मैं रख लेता हूं और शिरोमणि आप लोग रहें। राष्ट्रसंत - इस नाम से राजनेता, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्वानवर्ग, साधुगण, भक्तगण बुलाते हैं। हाल ही में अखिल भारतीय जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुनिश्री को यह उपाधि प्रदान की। इस उपाधि के लिए भी मुनिश्री ने कहा कि हमें इन उपाधियों से कोई प्रयोजन नहीं। गुरु ने जो मुनि पद दिया है वह सभी उपाधियों से बड़ा है। मुनिपुंगव - यह उपाधि श्रावक श्रेष्ठि श्री भागचंद सोनी ने प्रदान की। तीर्थ चक्रवर्ती - उन्होंने दर्जनों तीर्थों का जीर्णोद्वार, नवीन तीर्थ, मंदिरों की स्थापना कराई है। आध्यात्मक संत, वास्तुविद, नव तीर्थ प्रतिष्ठापक जैसे विशेषण उनके नाम के साथ भक्त जोड़ते हैं। समाज में तीर्थ निर्माता और मूर्ति उद्धारक के रूप में उन्हें मान्यता मिली है। शिष्यगण मुनिश्री ने 23 नवंबर 2025 को अशोकनगर जिले में स्थित दिगंबर जैन दर्शनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र थूबोन जी में 14 ऐलक दीक्षाएं दीं, इनमें 2 क्षुल्लक महाराज और 12 बाल ब्रह्मचारी शामिल हैं। उद्धरण "स्वयं की शुद्धि से ही जगत का कल्याण संभव है।" "तीर्थ निर्माण बाहरी नहीं, भीतरी निर्माण की चेतना है।" इन्हें भी देखें आचार्य विद्यासागर क्षमासागर दिगम्बर जैन परंपरा सन्दर्भ जीवन को खुशहाल बनाने को प्रत्यक्ष निमित्त की जरूरत नहीं होती : सुधा सागर https://www.bhaskar.com/news/RAJ-UDA-OMC-MAT-latest-udaipur-news-064003-380619-NOR.html दैनिक भास्कर 17 जून 2016 सुधा सागर महाराज: सागर से साधु बनने की शुरुआत https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/sagar-sudha-sagar-maharaj-journey-to-becoming-a-saint-started-from-sagar-local18-8711240.html News18 हिंदी 18 जून 2024 मई 2026 InternetArchiveBot Biography: Muni Sudhasagar Ji https://digjainwiki.org/wiki/niryapak-muni-shri-108-sudha-sagar-ji-maharaj-1956/ DigJainWiki 25 जून 2025 Agra: Lokodaya Jain Teerth Kalash Sthapana https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/agra/story-saints-will-bless-people-in-lokodaya-jain-tirtha-agra-8698124.html हिंदुस्तान 7 दिसम्बर 2023 Jain Bulletin – विशेषांक https://jainbulletin.blogspot.com/2015/10/33.html Jain Bulletin 25 जून 2025 YouTube: Jinvani Channel Pravachan https://www.youtube.com/watch?v=oSiGAab9rzQ YouTube – Jinvani Channel 25 जून 2025 श्रेणी:दिगम्बर जैन मुनि श्रेणी:जैन धर्म श्रेणी:1958 में जन्मे लोग श्रेणी:मध्य प्रदेश के लोग