411 REFERENCE · Wikipedia
जोगिंदर शर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोगिंदर शर्मा Cricket_no_pic.png भारत जोगिंदर नाथ शर्मा 1983 10 23 yes रोहतक, हरियाणा, भारत 1.78 दाहिने हाथ से दाहिने हाथ से मध्यम तेज गेंदबाज हरफनमौला true 23 दिसम्बर 2004 बांग्लादेश 158 24 जनवरी 2007 वेस्टइंडीज 19 सितम्बर 2007 इंग्लैंड 16 24 सितम्बर 2007 पाकिस्तान हरियाणा 2002/03–वर्तमान चेन्नई सुपर किंग्स 2008–2012 balls 4 वनडे 4 35 35.00 0/0 29* 150 1 115.00 0 n/a 1/28 3/– प्रथम श्रेणी 44 2043 30.49 4/9 139 8972 200 20.05 14 5 8/24 4/– लिस्ट ए क्रिकेट 45 522 18.64 0/0 44 2018 63 25.41 0 n/a 4/13 9/– ट्वेन्टी २० 4 – – –/– – 87 4 34.50 0 n/a 2/20 2/– १८ सितम्बर २०१७ http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/44/44939/44939.html क्रिकेट आर्काइव
जोगिंदर नाथ शर्मा (Joginder Sharma) Joginder_Sharma.ogg pronunciation (इनका जन्म ;२३ अक्टूबर १९८३, रोहतक, हरियाणा, भारत) में हुआ था। ये एक भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के क्रिकेट खिलाड़ी है तथा वर्तमान में हरियाणा में पुलिस अधिकारी है। ये घरेलू क्रिकेट हरियाणा क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे।
खेलने की शैली
जोगिंदर शर्मा जो एक हरफनमौला खिलाड़ी माने जाते हैं हालांकि ये मुख्य रूप से गेंदबाजी के लिए माने जाते हैं। शर्मा दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं जबकि दाहिने ही हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी भी करते हैं। इन्होंने हरियाणा क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी भी की थी।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट कैरियर
जोगिंदर नाथ शर्मा ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत २००२-०३ में रणजी ट्रॉफी के दौरान मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। उस मैच में इन्होंने ८१ रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। और हरियाणा की टीम १०३ रनों से जीत गयी थी। Haryana vs Madhya Pradesh at Rohtak 9–12 November 2002 http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2002-03/IND_LOCAL/RANJI/PLATE/ROUND1/HRYNA_MP_RJI_09-12NOV2002.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017मई 2025 InternetArchiveBot इसके बाद इन्होंने जल्द ही सीमित ओवरों के घरेलू खेल में भी शुरुआत कर दी थी। Siddhartha Vaidyanathan Joginder Sharma http://content-aus.cricinfo.com/india/content/current/player/29976.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20070128072601/http://content-aus.cricinfo.com/india/content/current/player/29976.html 28 जनवरी 2007 live जोगिंदर शर्मा ने इस रणजी ट्रॉफी के सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और पूरे सीजन में १७.४१ की गेंदबाजी औसत से २४ विकेट लिए थे इसके अलावा ४६.६६ की बल्लेबाजी औसत से बेहतरीन २८० रन भी इस सीजन में बनाये थे। Bowling – Most Wickets http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2002-03/IND_LOCAL/RANJI/STATS/IND_LOCAL_RANJI_AVS_BOWL_MOST_WKTS.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017 मई 2025 InternetArchiveBot Batting – Most Runs http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2002-03/IND_LOCAL/RANJI/STATS/IND_LOCAL_RANJI_AVS_BAT_MOST_RUNS.html Cricinfo 2007-02-13 मई 2025 InternetArchiveBot इसके बाद इन्होंने २००३-०४ के रणजी ट्रॉफी सीजन में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करते हुए ६८.५१ की बल्लेबाजी औसत से १४८ रन बनाए थे साथ ही शर्मा ने गेंदबाजी में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था और २३.३९ की गेंदबाजी औसत से २३ विकेट चटकाए थे। Bowling – Most Wickets http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2003-04/IND_LOCAL/RANJI/STATS/IND_LOCAL_RANJI_AVS_BOWL_MOST_WKTS.html Cricinfo 2007-02-13 मई 2025 InternetArchiveBot Batting – Most Runs http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2003-04/IND_LOCAL/RANJI/STATS/IND_LOCAL_RANJI_AVS_BAT_MOST_RUNS.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017 मई 2025 InternetArchiveBot इस प्रकार २००२ और २००३ की रणजी ट्रॉफियों में जबरदस्त प्रदर्शन करने लिए इन्हें दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। जिसमें इन्होंने वेस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम के खिलाफ ५९ रन देकर ६ विकेट चटकाए थे। Chopra guides North Zone home http://content-aus.cricinfo.com/india/content/story/137102.html क्रिकइन्फो 2004-02-25 17 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20121005205942/http://content-aus.cricinfo.com/india/content/story/137102.html 5 अक्तूबर 2012 live
राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर
जोगिंदर शर्मा के निरन्तर अच्छे प्रदर्शन के कारण इन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट स्तर पर भारत ए क्रिकेट टीम में जगह दी और उन्होंने एक मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया था जिसमें शर्मा ने राहुल द्रविड़ ,वीवीएस लक्ष्मण तथा युवराज सिंह जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों का शिकार किया था। Dileep Premachandran India A take charge despite Ganguly's effort http://content-aus.cricinfo.com/india/content/story/143664.html क्रिकइन्फो 29 September 2004 18 सितम्बर 2017 https://archive.today/20120708213708/http://content-aus.cricinfo.com/india/content/story/143664.html 8 जुलाई 2012 live इसके अलावा इन्होंने रेस्ट ऑफ़ इंडिया की ओर से भी खेले है और टीम ने मुम्बई की टीम को भी हराया था। Rest of India crush Mumbai http://content-aus.cricinfo.com/india/content/story/143598.html क्रिकइन्फो 25 September 2004 18 सितम्बर 2017 https://archive.today/20120712065812/http://content-aus.cricinfo.com/india/content/story/143598.html 12 जुलाई 2012 live
इसके बाद इन्होंने २००४-०५ की रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी से दो बेहतरीन शतक बनाये थे साथ ही गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल १४ विकेट लिए थे। Vidarbha vs Haryana at Nagpur 13–16 December 2004 http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2004-05/IND_LOCAL/RANJI/PLATE/ROUND4/VIDAR_HRYNA_RJI_13-16DEC2004.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017मई 2025 InternetArchiveBot इसके साथ ही आखिर कर जोगिंदर शर्मा ने चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया और इन्हें बांग्लादेश के साथ होने वाली शृंखला के लिए इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में चुन लिया गया था, इसी प्रकार शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ने एक साथ क्रिकेट की शुरुआत की थी। इसके बाद शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मैच में ३४ रनों की पारी खेली थी। हालांकि गेंदबाजी में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे और उस वनडे सीरीज से बाहर कर दिए गए थे। Bowling – Most Wickets http://aus.cricinfo.com/link_to_database/ARCHIVE/2004-05/IND_LOCAL/RANJI/STATS/CUM-STATS//IND_LOCAL_RANJI_AVS_BOWL_MOST_WKTS.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017 मई 2025 InternetArchiveBot Batting – Most Runs http://aus.cricinfo.com/link_to_database/ARCHIVE/2004-05/IND_LOCAL/RANJI/STATS/CUM-STATS//IND_LOCAL_RANJI_AVS_BAT_MOST_RUNS.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017 मई 2025 InternetArchiveBot लेकिन शर्मा २००५-०६ की दिलीप ट्रॉफी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गेंदबाजी औसत के साथ सबसे ऊपर रहे थे। Bowling – Best averages http://aus.cricinfo.com/db/ARCHIVE/2005-06/IND_LOCAL/DULEEP/STATS/IND_LOCAL_DULEEP_AVS_BOWL_BEST_AVS.html क्रिकइन्फो 18 सितम्बर 2017 मई 2025 InternetArchiveBot
२००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० में
इस प्रकार जोगिंदर शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया और एक बार फिर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया और इनका चयन दक्षिण अफ्रीका की धरती पर हुए प्रथम आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० विश्व कप में २००७ में खेलने का मौका मिला था। जिसमें इन्होंने विश्व कप के सेमी फाइनल आमुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ इन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था उस समय ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी बल्लेबाजी कर रहे थे और जीतने के लिए २२ रनों की दरकार थी और आखिर में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को १५ रनों से हरा दिया था। उस मैच में शर्मा ने २ विकेट लिए थे।
इसके अलावा इन्होंने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के फाइनल मैच में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ २०वां ओवर कप्तान धोनी ने इनको ही दिया था। उस ओवर पाकिस्तानी टीम को महज १३ रनों की जरूरत थी। इसके बाद इन्होंने ओवर फेंकना शुरू किया और ओवर की पहली गेंद वाइड रही थी। इसके बाद दूसरी पर आक्रामक शॉट खेला था फिर तीसरी गेंद पर मिस्बाह-उल-हक़ ने गेंद को फुल टॉस बनाते हुए छक्का लगा दिया था। इसके बाद मिस्बाह-उल-हक़ स्कूप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर और कप्तान धोनी के फाइन लेग पर खड़े शान्ताकुमारन श्रीसंत ने कैच लपक लिया था और मैच भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को हरा दिया था। इसके बाद जोगिंदर शर्मा को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए हरियाणा की राज्य सरकार ने २१ लाख रुपये का कैश इनाम भी दिया था। Haryana CM announces Rs.21 lakh cash reward for Joginder Sharma http://www.punjabnewsline.com/content/view/5828/94/ Punjab Newsline Network 19 सितम्बर 2017 dead https://archive.today/20130131232544/http://www.punjabnewsline.com/content/view/5828/94/ 19 सितम्बर 2017 dmy-all इसके बाद हरियाणा के इस क्रिकेटर ने हरियाणा में ही पुलिस में जोइनिंग करदी है आज यह डिप्युटी सुपनिन्टडेंट है।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हरियाणा के लोग
श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय ट्वेन्टी २० क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:हरफनमौला खिलाड़ी
श्रेणी:हरियाणा के खिलाड़ी
श्रेणी:1983 में जन्मे लोग