Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जगदीश चंद्र महिंद्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जगदीश चंद्र महिंद्रा JC Mahindra 1.jpg 1892 लुधियाना, पंजाब, भारत 1951 भारतीय महिंद्रा एंड महिंद्रा के सह-संस्थापक केशुब महिंद्रा जगदीश चंद्र महिंद्रा, (ल. 1892-1951) आमतौर पर जे.सी. महिंद्रा के रूप में संदर्भित, एक भारतीय उद्योगपति और 1945 में स्थापित कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के कैलाश चंद्र महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद के साथ सह-संस्थापक थे।ET Awards 2008-09: Lifetime Achievement Award- Keshub Mahindra http://economictimes.indiatimes.com/features/et-awards-2008-09-lifetime-achievement-award--keshub-mahindra/articleshow/4930965.cms The Economic Times 25 August 2009 24 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191018204721/https://economictimes.indiatimes.com/features/et-awards-2008-09-lifetime-achievement-award--keshub-mahindra/articleshow/4930965.cms 18 अक्तूबर 2019 live Herdeck, p. 209 वह महिंद्रा समूह के वर्तमान अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के दादा हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा लुधियाना, पंजाब, भारत में जन्मे, वह नौ भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उनका शिक्षा की शक्ति पर दृढ़ता से विश्वास था और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनके सभी भाई और बहन कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें। उन्होंने अपने भाई के.सी. को कैम्ब्रिज पढ़ने के लिये भेज दिया था। महिंद्रा ने भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में से एक, वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान (वीजेटीआई) मुंबई (मुंबई विश्वविद्यालय) से अपनी डिग्री प्राप्त की। पेशा महिंद्रा ने टाटा स्टील के साथ अपना पेशा 1929 से 1940 तक वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक के रूप में शुरू किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब स्टील उद्योग महत्वपूर्ण हो गया, तो भारत सरकार ने उन्हें भारत का पहला स्टील नियंत्रक नियुक्त किया था।JC MAHINDRA https://www.mahindra.com/innovation/autojourney/ajax-auto-story www.mahindra.com mahindra.com 24 अक्टूबर 2019 https://web.archive.org/web/20190412124438/https://www.mahindra.com/innovation/autojourney/ajax-auto-story 12 अप्रैल 2019 dead महिंद्रा एंड महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा जब भारत की स्वतंत्रता को बड़े पैमाने पर बल मिला और भारत का स्वतंत्र होना सुनिश्चित हो गया था, जेसी उन अवसरों के बारे में सोचने लगे, जहाँ भारतीय उद्यमियों को एक नए राष्ट्र के विकास में योगदान देना होगा। इसी पर आगे बढ़ते हुए जे.सी. महिंद्रा और के.सी. महिंद्रा, गुलाम मोहम्मद के साथ मिल गए और मुंबई में एक स्टील कंपनी के रूप में महिंद्रा एंड मोहम्मद की शुरुआत की। दो साल बाद, भारत ने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की, गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान का पहला वित्त मंत्री बनने के लिए कंपनी छोड़ दी और पाकिस्तान चले गये, वही महिंद्रा भाइयों ने मुंबई में विलीज जीप का निर्माण शुरू कर दिया। जल्द ही, कंपनी का नाम बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कर दिया गया।नितिन ठाकुर 'महिंद्रा एंड मोहम्मद' क्यों बनी थी 'महिंद्रा एंड महिंद्रा'? पढ़िए दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी का किस्सा https://www.tv9bharatvarsh.com/history-mystery/story-of-mahindra-and-mahindra-name-change-26967.html TV9 Bharatvarsh 26 मार्च 2019 26 मार्च 2019 मृत्यु 1951 में दिल का दौरा पड़ने से जे.सी. महिंद्रा की मृत्यु हो गई। सन्दर्भ श्रेणी:महिंद्रा समूह श्रेणी:1892 में जन्मे लोग श्रेणी:१९५१ में निधन श्रेणी:भारतीय उद्योगपति