Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेल (बहुलक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|हेयर जेल की एक उलटी शीशी। जेल (Gel) एक अर्ध-ठोस पदार्थ है जिसके गुण नरम और कमज़ोर से लेकर कठोर और सख्त तक हो सकते हैं।Demirci Utkan Khademhosseini Ali Gels Handbook: Fundamentals, Properties and Applications 2016 World Scientific New Jersey 978-981-4656-10-8 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9789814656108&redir_esc=y 21 फरवरी 2026 en इन्हें पर्याप्त रूप से पतला तिर्यक बन्धन प्रणाली के रूप में परिभाषित किया जाता है जो स्थिर अवस्था में होने पर कोई प्रवाह प्रदर्शित नहीं करता है हालांकि तरल अवस्था अभी भी इस प्रणाली के माध्यम से फैल सकता है। ज़्यादातर जेल वज़न के हिसाब से तरल होते हैं फिर भी ये तरल के अंदर त्रि-आयामी तिर्यक बन्धन नेटवर्क की वजह से ठोस की तरह काम करते हैं। संघटन जेल में एक ठोस त्रि-आयामी नेटवर्क होता है जो एक तरल माध्यम की मात्रा को फैलाता है और पृष्ठ तनाव प्रभावों के माध्यम से यह बंधा रहता है। वस्तुतः किसी भी तरल पदार्थ का उपयोग एक विस्तारक के रूप में किया जा सकता है जिसमें पानी (हाइड्रोजेल), तेल और हवा (एयरोजेल) शामिल हैं। प्रकार कोलाइड जेल, हाइड्रोजेल, ऑर्गेनोजेल, ज़ेरोजेल और नैनोकंपोजिट हाइड्रोजेल इसके विभिन्न प्रकार है। कोलाइडल जेल में तरल माध्यम में कणों का एक रिसने वाला नेटवर्क होता है जो यांत्रिक गुण प्रदान करता है।Tsurusawa Hideyo Leocmach Mathieu Russo John Tanaka Hajime Direct link between mechanical stability in gels and percolation of isostatic particles Science Advances 31 मई 2019 5 5 eaav6090 10.1126/sciadv.aav6090 https://www.science.org/doi/10.1126/sciadv.aav6090 21 फरवरी 2026 हाइड्रोजेल बहुलक श्रृंखलाओं का एक नेटवर्क है जो हाइड्रोफिलिक होता है और कभी-कभी कोलाइड जेल के रूप में पाया जाता है जिसमें पानी परिक्षेपण माध्यम होता है। ऑर्गेनोजेल एक गैर-क्रिस्टलीय गैर-कांच थर्मोप्लास्टिक ठोस पदार्थ है जो एक तरल कार्बनिक अवस्था से बना होता है जो त्रि-आयामी तिर्यक बन्धन नेटवर्क में बंधा होता है। नैनोकॉम्पोज़िट हाइड्रोजेल को बेहतर भौतिक, रासायनिक, विद्युत, तापीय और जैविक गुणों से युक्त करने के लिए अभियांत्रित किया जा सकता है।Gaharwar Akhilesh K. Peppas Nicholas A. Khademhosseini Ali Nanocomposite hydrogels for biomedical applications Biotechnology and Bioengineering 6 दिसम्बर 2013 111 3 441–453 10.1002/bit.25160 https://analyticalsciencejournals.onlinelibrary.wiley.com/doi/10.1002/bit.25160 21 फरवरी 2026 en 0006-3592 इन्हें भी देखें पृष्ठ तनाव पॉलीमर सन्दर्भ श्रेणी:भौतिक रसायन श्रेणी:कलिल श्रेणी:पॉलीमर