411 REFERENCE · Wikipedia
अप्पन समाचार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
अप्पन समाचार भारत के बिहार प्रांत में स्थित मुजफ्फरपुर जिले की कुछ युवा ग्रामीण महिलाओं द्वारा शुरू किया गया एक सामुदायिक प्रयास है। मुख्यतया यह खुशबू एवं अन्य चार लड़कियों का पूरा प्रयास है जिसके अंतर्गत ये चारों युवा लड़कियाँ अपने गाँव के आसपास से जुड़े खबरों और महत्त्वपूर्ण मुद्दों के बारे में साईकिल पर घूम-घूम कर हैंडीकैम की मदद से जानकारी एवं साक्षात्कार इकट्ठा करती हैं एवं और उस क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक पेंठियाँ (हाट) में पोर्टेबल वीडियो पर समाचार प्रसारित करती हैं।
इस अनोखे कार्यक्रम की योजना एक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सारंग की देन है।
बज्जिका, भोजपुरी एवं स्थानीय हिन्दी में किया जाने वाला यह अनूठा प्रयास इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता में इतना लोकप्रिय हो चुका है कि अब इसकी खासी मांग बढ़ गयी है।
इन्हें भी देखें
मुजफ्फरपुर
बाहरी कड़ियाँ
अप्पन समाचार का ब्लॉग
संतोष सारंग जी का ब्लॉग
बीबीसी हिन्दी पर अप्पन समाचार के बारे में एक रपट
एनडीटीवी के जालस्थल पर इसके बारे में समाचार
आगरा के देवेश वषिष्ठ के चिट्ठे पर इस बारे में एक प्रविष्टी
समाचार, अप्पन
समाचार, अप्पन
समाचार, अप्पन
समाचार, अप्पन
समाचार, अप्पन