411 REFERENCE · Wikipedia
४ दिसम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
4 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 338वॉ (लीप वर्ष में 339 वॉ) दिन है। साल में अभी और 27 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1796 – बाजीराव द्वितीय, मराठा साम्राज्य के पेशवा बने।
1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैन्टिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1860 – गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने [[कुवैत] एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995 – सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।
1999 – सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2003 – अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए
2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
जन्म
1910 – रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति
1919 – इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
1910 – मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के अभिनेता
1888 – रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।
1898 – श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1979 – सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
1892 – विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
निधन
1962 – अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
भारतीय नौसेना दिवस
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
श्रेणी:दिसंबर