Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेजर साब

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेजर साब Major Saab poster.jpg मेजर साब का पोस्टर अमिताभ बच्चन वीरिन्द्र राज आनन्द आनन्द राज आनन्द रोबिन भट्ट संतोष सरोज अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सोनाली बेंद्रे, नफ़ीसा अली 26 जून, 1998 भारत हिन्दी मेजर साब 1998 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सोनाली बेंद्रे और आशीष विद्यार्थी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अमिताभ बच्चन इस फिल्म के निर्माता भी है। ये फिल्म सफल रही थी।कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे, न्यू यॉर्क में चल रहा इलाज-Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/bollywood-actor-sonali-bendre-revealed-that-she-has-been-diagnosed-with-cancer/articleshow/64852911.cms 1 अक्टूबर 2018 नवभारत टाइम्स 4 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20181001143807/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/bollywood-actor-sonali-bendre-revealed-that-she-has-been-diagnosed-with-cancer/articleshow/64852911.cms 1 अक्तूबर 2018 live इसके गीत भी लोकप्रिय रहे थे। संक्षेप मेजर जसबीर सिंह राणा (अमिताभ बच्चन) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में कैडेटों को प्रशिक्षित करते हैं ताकि वो अधिकारी बन जाए। वीरेन्द्र प्रताप सिंह (अजय देवगन) अमीर और लापरवाह जीवनशैली जीने वाला है। जब उसके पिता गुजर जाते हैं, तो वह पूरी संपत्ति और धन का उत्तराधिकारी होने की उम्मीद करता है। लेकिन इच्छापत्र में एक शर्त के कारण ऐसा करने में वो असमर्थ होता है। इस शर्त के अनुसार उसे पारिवारिक परंपराओं के अनुसार सैन्य अकादमी में शामिल होना होगा। ऐसा करने में विफलता उसके विरासत के दावे को निरस्त कर देगी। इसके बाद वीरेन्द्र सेना के सभी नियमों को तोड़ने के मकसद के साथ राष्ट्रीय अकादमी में शामिल होने का फैसला करता है ताकि उसे थोड़े समय के भीतर ही निष्कासित कर दिया जाए। उसके प्रशिक्षण अधिकारी मेजर जसबीर सिंह राणा हैं। वह वीरेन्द्र को किसी भी परिस्थिति में नहीं निकालने का प्रण लेते हैं। भले ही वीरेन्द्र दो बार भाग गया लेकिन उन्होंने उसे नहीं निकाला। वह जानता नहीं है कि मेजर साब सख्त अनुशासनात्मक है जो उसे सीधा करने और उसे एक सैनिक बनाने के लिए दृढ़ हैं। इस प्रकार दोनों के बीच युद्ध शुरू होता है। वीरेन्द्र की योजनाएं तब बदलती हैं जब इस बीच वो एक खूबसूरत लड़की निशा (सोनाली बेंद्रे) से प्यार करने लगता है। वो अपने गैंगस्टर भाई शंकर (आशीष विद्यार्थी) के साथ बहुत अमीर तरीके से रहती है। वीरेन्द्र प्रशिक्षण जारी रखने का फैसला करता है ताकि वह निशा के नजदीक हो सकें। इस बीच वीरेन्द्र पर सेना से हथियार चुरा लेने का आरोप लगता है और वह अपना नाम साफ़ करने की कोशिश करता है। इस बीच शंकर निशा की शादी साथी गैंगस्टर परशुराम बिहारी के बेटे विकी से कराना चाहता है। जब निशा ने विकी के साथ अपनी सगाई के दौरान खुले तौर पर वीरेन्द्र के लिए अपना प्यार घोषित किया, तो शंकर उसे माफ कर देता है। वह वीरेन्द्र को उसके भविष्य के दामाद के रूप में गले लगाता है। निशा और वीरेन्द्र को ये नहीं पता है कि शंकर की एक भयानक योजना है जो वीरेन्द्र को गंभीर रूप से घायल करेगी और विकलांग बना देगी। तब मेजर साब वीरेन्द्र को अपना प्यार पाने में मदद करते हैं और बिगड़ैल वीरेन्द्र को बेहतरीन और बहादुर सैनिक बनाते हैं। मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन - मेज़र जसबीर सिंह राणा अजय देवगन - वीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनाली बेंद्रे - निशा नफ़ीसा अली - डॉक्टर प्रिया राणा आशीष विद्यार्थी - शंकर मोहन जोशी - परशुराम बिहारी नवीन निश्चल - ब्रिगेडियर सतीश खुराना शहबाज़ ख़ान - विकी बिहारी मुशताक ख़ान - हनुमान प्रसाद राखी मल्होत्रा - लक्ष्मी दिनेश हिंगू - वकील विकास आनन्द - सरकारी वादी वकील संगीत गीत गायक अकेली ना बाजार जाया करो उदित नारायण 5:47 आनन्द राज आनन्द आनन्द राज आनन्द प्यार किया तो निभाना अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण 5:06 आनन्द राज आनन्द आनन्द राज आनन्द उल्लसित संस्करण सोणा सोणा दिल मेरा सोणा जसपिंदर नरूला, सोनू निगम, सुदेश भोंसले 6:48 आदेश श्रीवास्तव देव कोहली करना है करना है प्यार अलका याज्ञिक, आनन्द राज आनन्द 4:48 आनन्द राज आनन्द देव कोहली तेरे प्यार में मैं मदहोश कुमार सानु 4:37 आनन्द राज आनन्द देव कोहली दीवाना बन सुदेश भोंसले 3:16 आनन्द राज आनन्द आनन्द राज आनन्द प्यार किया तो निभाना अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण 3:01 आनन्द राज आनन्द आनन्द राज आनन्द दुखी संस्करण नाम क्या है अलका याज्ञिक, उदित नारायण 5:36 आनंद-मिलिंद देव कोहली लगा नज्जरिया का धक्का साधना सरगम, विनोद राठोड़ 5:15 आनन्द राज आनन्द देव कोहली सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0172761 मेजर साब श्रेणी:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में