411 REFERENCE · Wikipedia
वीरेन्द्र सहवाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Flag of India.svg भारतीय भारत इण्डिया वीरेन्द्र सहवाग वीरेन्द्र सहवाग 1978 10 20 y Virender Sehwag.jpg दाँये हाथ के बल्लेबाज 92 159 6 7890 319 52.16 82.12 22 30 1145 88 44 0 3243 1732 39 44.41 3.04 87.77 5/104 5/118 1 22/30 44/0 0 1 240 234 9 8025 219 34.85 103.79 15 37 1099 135 69 0 4230 3716 92 40.39 5.27 45.98 4/6 1 0 15/37 69/0 0 8 दिसम्बर 2011 http://www.cricbuzz.com/profiles/26/virender-sehwag
वीरेन्द्र सहवाग (अंग्रेजी: Virender Sehwag, जन्म: 20 अक्टूबर 1978, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर" के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html संग्रहीत प्रति 2 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171205201807/http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html 5 दिसंबर 2017 live
व्यक्तिगत जीवन
सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ। सहवाग अपने माता-पिता के चार बच्चों में तीसरे संतान हैं। सहवाग से बड़ी दो बहनें मंजू और अंजू हैं जबकि उनसे छोटा एक भाई है विनोद। सहवाग के पिता किशन सहवाग बताते हैं कि वीरू में क्रिकेट के लिये प्यार सात माह की उम्र से ही जाग गया था जब उन्होंने पहली बार उसे खिलौना बैट लाकर दिया। यही वीरू बारह साल की उम्र में क्रिकेट के दौरान जब अपना दाँत तुड़वाकर घर पहुँचा तो पिता ने उसके क्रिकेट खेलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। बाद में वीरू की माँ कृष्णा सहवाग के हस्तक्षेप के बाद ही यह प्रतिबन्ध हटा। उसके बाद तो क्रिकेट उनकी जिन्दगी का जैसे पहला प्यार ही बनकर रह गया। वैसे यह अलग बात है कि 2004 में उन्होंने आरती नाम की एक कन्या से शादी रचा ली और उससे उनके दो पुत्र भी हैं। वे अपने परिवार के साथ दिल्ली के नजफगढ इलाके में रहते हैं।http://www.thatscricket.com/news/2004/04/23/2304sehwag.html संग्रहीत प्रति 2 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20041211144730/http://thatscricket.com/news/2004/04/23/2304sehwag.html 11 दिसंबर 2004 dead
खिलाड़ी जीवन
"वीरेन्द्र सहवाग भारत का ऐसा बल्लेबाज़ जिससे दुनिया का हर गेंदबाज खौफ खाता है" यह मानना है इमरान ख़ान से लेकर रिचर्ड हेडली और बॉब विलिस के दिल में खौफ पैदा करने वाले विवियन रिचर्डस का।http://www.rediff.com/cricket/report/virender-sehwag-is-the-most-destructive-in-modern-cricket-says-viv-richards/20101209.htm संग्रहीत प्रति 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20110114112300/http://www.rediff.com/cricket/report/virender-sehwag-is-the-most-destructive-in-modern-cricket-says-viv-richards/20101209.htm 14 जनवरी 2011 live अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ युसूफ पठान ने यादगार तूफानी पारी खेलने के बाद पत्रकारों से कहा था "वीरेंद्र सहवाग के बेखौफ अंदाज ने उन्हें इस कदर खेलने के लिए प्रेरित किया।" सहवाग भारतीय टीम को बहुत तेज शुरुआत देते हैं और गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी हो जाते हैं। सहवाग अगर अपने फॉर्म में हों तो किसी भी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। सहवाग जब तक क्रीज पर रहते हैं तब तक विरोधियों के माथे पर उनकी क्रीज पर मौजूदगी का खौफ साफ-साफ देखा जा सकता है।http://ibnlive.in.com/news/sehwag-is-a-butcher-imran-khan/3579-5-3.html संग्रहीत प्रति 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120505232057/http://ibnlive.in.com/news/sehwag-is-a-butcher-imran-khan/3579-5-3.html 5 मई 2012 live
"नज़फगढ़ के नवाब", "मुल्तान के सुल्तान" और "जेन मास्टर ऑफ़ माडर्न क्रिकेट" जैसे अनेक उपनामों से नवाज़े जाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपना पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में सहवाग एक रन बनाकर चलते बने और गेंदबाजी के दौरान तीन ओवरों में 35 रन दे डाले। इसके बाद सहवाग को काफी समय तक टीम में शामिल नहीं किया गया। दिसम्बर 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में सहवाग को फिर से टीम में शामिल किया गया। अगस्त 2001 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में सहवाग ने पारी की शुरुआत करते हुए कैरियर का पहला अर्धशतक जमाया। इसी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 गेंदों पर शतक ठोककर सहवाग ने अपने हुनर का नमूना पेश किया।
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से तिहरा शतक जड़ने के रिकार्डधारी सहवाग ने अब तक 228 एकदिवसीय मैच में 13 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 7380 रन बनाए हैं। उनका एकदिवसीय बैटिंग औसत 34.65 का है। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 219 रन है। दिलचस्प तथ्य यह है कि सहवाग की आक्रामक खेल शैली वनडे क्रिकेट के अनुकूल है लेकिन वह टेस्ट मैचों में अधिक सफल रहे हैं जिसमें उन्होंने 72 टेस्ट मैचों में 52.50 के औसत से 17 शतक और 19 अर्धशतकों समेत 6248 रन बनाये हैं।
कीर्तिमान
मार्च 2010 में उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों पर शतक बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड भी सहवाग के ही नाम है। राहुल द्रविड़ के साथ 410 रन की साझेदारी बना करके वीरू ने कीर्तिमान बनाया था। एकदिवसीय क्रिकेट मैच में उनका सर्वाधिक स्कोर 219 रन है। जो एक विश्व रिकॉर्ड था। जिसे बाद में रोहित शर्मा ने 264 रन बना कर तोड़ा।http://www.hindustantimes.com/specials/cricket/india-vs-westindies2011/chunk-ht-ui-indiavswestindies2011-topstories/virender-sehwag-219-sizzles-record-book-burns/sp-article10-779737.aspx संग्रहीत प्रति 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120209083752/http://www.hindustantimes.com/specials/cricket/india-vs-westindies2011/chunk-ht-ui-indiavswestindies2011-topstories/virender-sehwag-219-sizzles-record-book-burns/sp-article10-779737.aspx 9 फ़रवरी 2012 live
सहवाग पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा है। सर डोनाल्ड ब्रेडमैन और ब्रायन लारा के बाद सहवाग दुनिया के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा यह सबसे तेज गति से बनाया तिहरा शतक (319 रन) भी है। तीन सौ उन्निस रन बनाने के लिये उन्होंने सिर्फ़ 278 गेंद ही खेलीं। तीस से ज्यादा औसत के साथ सहवाग का स्ट्राइक रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा वह दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक बनाने के साथ एक पारी में पाँच विकेट भी हासिल किये।
पुरस्कार
इन्हें भारत सरकार ने 2002 में अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्हें 2008 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिये "विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड" के सम्मान से नवाजा गया। सहवाग ने इस पुरस्कार को 2009 में दुबारा अपने नाम किया। 2011 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के नाते "ईएसपीएन क्रिकीन्फो अवार्ड" भी दिया गया।http://www.espncricinfo.com/india/content/story/125215.html संग्रहीत प्रति 2 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171202203051/http://www.espncricinfo.com/india/content/story/125215.html 2 दिसंबर 2017 live
इन्हें भी देखें
सचिन तेंदुलकर
ग्लेन मैकग्रा
जेम्स एंडरसन
महेंद्र सिंह धोनी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
क्रिकेट
श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:1978 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:जाट लोग
श्रेणी:दिल्ली के लोग
श्रेणी:विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट कप्तान
श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय ट्वेन्टी २० क्रिकेट खिलाड़ी