Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निद्राभ्रमण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निद्राभ्रमण या निद्राचार (Somnambulism या Sleep walking) नींद में चलना फिरना, या निद्रा की स्थिति में शारीरिक सक्रियता के तीव्र होने की विघटित अभिक्रिया, है। इसे हिस्टीरियाई स्वप्नावस्था माना जाता है। बाल्यावस्था में निद्राचार अपेक्षया अधिक होता है। पर किशोरावस्था में कम हो जाता है। शारीरिक गति का व्यक्त स्वप्न से संबंधित होना आवश्यक नहीं है। जागने पर व्यक्ति नींद में चला, या अन्य क्रिया कलाप, भूल जाता है। निद्राचार यदि कभी कभी हो तो इसका कोई महत्व नहीं, पर इसकी पुनरावृत्ति व्यक्ति के भावनात्मक संघर्षों, उसकी व्यक्तित्व समस्याओं (personality problems), या उसके तीव्र मानसिक तनावों का संकेत करती है। निद्राचारी संकटापन्न या दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। वह बाहर टहल सकता है, खिड़की से बाहर कूद सकता है, जाड़े की रातों में अर्धनग्नावस्था में घरों या सड़कों पर टहल सकता है। अत्यंत सुझावग्राही होने के कारण निद्राचार के रोगी पर सम्मोहन का प्रयोग लाभप्रद हो सकता है। इन्हें भी देखें स्वप्न बाहरी कड़ियाँ Sleepwalking Woman Had Sex With Strangers -- 15 अक्टूबर 2004 'Sleepwalker' accused of murder — BBC news article dated 10 मार्च 2005 Teen 'sleepwalks to top of crane' — BBC news article dated 6 जुलाई 2005 Man Records Himself Talking and Walking in His Sleep at Nate At Night Safety of waking sleepwalkers - Straight Dope Staff Report Spiegel Online - German Sleepwalker Steps Out of 4th-Floor Window - "A German teenager accidentally climbed out of a fourth-floor window and fell 10 meters to the ground where he kept on sleeping, albeit with a broken arm and leg." श्रेणी:रोग