411 REFERENCE · Wikipedia
गंभीर आघात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शैली और ससंजन दिसम्बर 2025
गंभीर आघात US Navy 040723-N-8977L-008 Navy Hospital Corpsmen and Medical Officers assess the treatment and prognosis of a patient with a gunshot wound.jpg Health care providers attending to a person on a stretcher with a gunshot wound to the head; the patient is intubated, and a mechanical ventilator is visible in the background स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एक ऐसे व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं जो सिर में गोली लगने से घायल होकर स्ट्रेचर पर पड़ा है, रोगी को नली लगाई गई है और पृष्ठभूमि में एक यांत्रिक वेंटीलेटर दिखाई दे रहा है। आपातकालीन दवा, आघात सर्जरी
गंभीर आघात एक प्रकार का चोट है जो लम्बे समय तक विकलांगता या मृत्यु का कारण बन सकती है। इसके कई कारण होते हैं जिनमें गिरना, मोटर वाहन की टक्कर, छुरा घोंपने से घाव और गोली लगने से घाव आदि शामिल हैं।https://www.wymtn.com/what-is-major-trauma.html What is Major Trauma? वेस्ट यॉर्कशायर मेजर ट्रॉमा नेटवर्क en गम्भीर अभिघात क्या है? 13 अक्टूबर 2025 चोट की गंभीरता के आधार पर जीवन या अंग की हानि को रोकने के लिए प्रबंधन की शीघ्रता तथा उचित चिकित्सा सुविधा (जिसे ट्रॉमा सेंटर कहा जाता है) तक परिवहन आवश्यक हो सकता है।
आघात को जनसांख्यिकीय समूह जैसे आयु या लिंग, के आधार पर भी वर्गीकृत किया जा सकता है।
कारण
आघातों को या तो जानबूझकर की गई चोटों जैसे आत्महत्या या अनजाने में की गई चोटों जैसे मोटर वाहन टक्कर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। भेदक आघात तब होता है जब कोई बाहरी वस्तु जैसे गोली या चाकू शरीर के ऊतकों में प्रवेश कर खुला घाव बना देती है।https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S1357303924002561 Medical considerations in trauma and major incidents बॉक्सटर मार्क 1 जनवरी 2025 मेडिसिन 39–43 en अभिघात और गम्भीर अभिघातों में चिकित्सा संबंधी विचार 10.1016/j.mpmed.2024.10.010 13 अक्टूबर 2025
विस्फोट से होने वाली चोट आघात का एक जटिल कारण है क्योंकि इसमें आमतौर पर कुंद और भेदी दोनों प्रकार की चोटें शामिल होती हैं तथा इसके साथ जलने की चोट भी हो सकती है। आघात किसी विशेष गतिविधि से भी जुड़ा हो सकता है जैसे कि व्यावसायिक या खेल संबंधी चोट।
उपचार
चोट की रोकथाम की रणनीतियों का उपयोग आमतौर पर बच्चों में चोटों को रोकने के लिए किया जाता है क्योंकि उनमें जोखिम का खतरा ज्यादा रहता हैं।https://archive.org/details/injuryprevention0000unse/page/2/mode/1up Injury prevention for young children : a research guide 1996 ग्रीनवुड प्रेस en छोटे बच्चों के लिए चोट से बचाव: एक रिसर्च गाइड 13 अक्टूबर 2025 आघात की रोकथाम की रणनीतियों में आम तौर पर आम जनता को विशिष्ट जोखिम कारकों के बारे में शिक्षित करना और चोटों से बचने या उन्हें कम करने के लिए रणनीति विकसित करना शामिल होता है।
इन्हें भी देखें
आपातकालीन विभाग
सन्दर्भ
श्रेणी:प्रखर दर्द
श्रेणी:पीड़ा
श्रेणी:चिकित्सा आपातकाल
श्रेणी:मृत्यु के कारण