411 REFERENCE · Wikipedia
इन्तहा (2003 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इन्तहा इन्तहा (2003 फ़िल्म).jpeg इन्तहा का पोस्टर मुकेश भट्ट कुमकुम सैगल विक्रम भट्ट अनु मलिक महेश भट्ट गिरीश धमीजा अस्मित पटेल, विद्या मालवदे, नौहीद सेरुसी 24 अक्टूबर, 2003 भारत हिन्दी
इन्तहा 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है एवं निर्माण मुकेश भट्ट ने किया है।
यह अस्मित पटेल और विद्या मालवदे की सबसे पहली फ़िल्म है।डेस्क एबीपी एंटरटेनमेंट आजकल क्या कर रही हैं 'चक दे गर्ल' विद्या मालवडे, तस्वीरें देख खूबसूरती पर हो जाएंगे फिदा https://www.abplive.com/photo-gallery/entertainment/bollywood-chak-de-india-actress-vidya-malvade-birthday-special-movies-unknown-facts-about-her-2627654/amp ABP News hiकरियर से लेकर रिलेशनशिप तक विवादों में रहे हैं अश्मित, इस पाकिस्तानी हसीना के साथ जुड़ा था नाम https://www.amarujala.com/amp/photo-gallery/entertainment/bollywood/ashmit-patel-birthday-know-about-ameesha-patel-brother-and-murder-jai-ho-movie-fame-actor-controversial-life Amar Ujala hi जबकि इसमें नौहीद सेरुसी भी मुख्य किरदार में हैं। संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था।
संक्षेप
अपने पिता की मौत के बाद नंदिनी (विद्या मालवदे) मुंबई की चकाचौंध भरी ज़िंदगी छोड़कर पहाड़ी शहर कोटी (जो असल में ऊटी है) में अपनी छोटी बहन टीना (नौहीद सेरुसी) की देखभाल करने के लिए रहने लगती है। टीना एक बिगड़ैल लड़की है जो अपनी बड़ी बहन को नापसंद करती है। उसे लगता है कि नंदिनी हर चीज़ में दखल देती है और उसे अपने काम से काम रखना चाहिए। इसी बीच टीना को पता चलता है कि एक आकर्षक अजनबी उस पर नज़र रख रहा है और उसकी तस्वीरें ले रहा है। जब वह आखिरकार उससे आमने-सामने मिलती है, तो वह उसके रहस्मयी और खतरनाक स्वरूप पर फिदा हो जाती है। जहाँ टीना और रणबीर (अस्मित पटेल) के बीच प्यार पनपता है, वहीं नंदिनी को शक होने लगता है। उसे उस अजनबी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है (वह कहती है कि हमें उसके अतीत के बारे में कुछ नहीं पता)। लेकिन टीना को खुश करने के लिए वह उसे बेहतर ढंग से जानने की कोशिश करती है।
फिर आता है ट्विस्ट, एक होटल में हुए मर्डर से नंदिनी को यकीन हो जाता है कि उस हैंडसम लड़के के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। वह रणबीर के काले अतीत के सुराग खोजने लगती है। जैसे-जैसे नंदिनी रणबीर की असली पहचान के करीब पहुँचती है, टीना अपनी बहन की बात मानने से इनकार कर देती है। रणबीर भी नंदिनी को धमकाने लगता है। यहाँ तक कि उसे पुलिस में शिकायत करने के लिए उससे माफ़ी मांगनी पड़ती है। नंदिनी बेबस हो जाती है। खासकर तब जब उसकी जान को खतरा हो। आखिरकार, वह सब कुछ अपनी छोटी बहन के नाम कर देती है और शहर से बाहर जाने लगती है। लेकिन असल में वह रणबीर के बारे में और सुराग ढूंढ रही होती है।
मुख्य कलाकार
अस्मित पटेल — रणबीर ओबेरॉय / विक्रम राठौड़ / राकेश शर्मा
विद्या मालवदे — नंदिनी सक्सेना
नौहीद सेरुसी — टीना सक्सेना
अवतार गिल — वकील रणजीत
अनूप सोनी — रोहित
अंजान श्रीवास्तव — मोहनलाल
पृथ्वी ज़ुत्शी — सक्सेना
संगीत
गीत गायक अनु मलिक हमसफ़र चाहिये उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 7:33 राहत इन्दौरी यूँही दिल को अगर शान, श्रेया घोषाल 7:35 देव कोहली ढलने लगी है रात सोनू निगम, श्रेया घोषाल 6:45 राहत इन्दौरी ढलने लगी है रात सोनू निगम 4:40 राहत इन्दौरी I अब हमसे अकेले रहा जायेगा सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 8:07 प्रवीण भारद्वाज दीवाना दिल श्रेया घोषाल 5:32 देव कोहली ढलने लगी है रात सोनू निगम 2:15 राहत इन्दौरी II
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0385782 इन्तहा
श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय कामुक थ्रिलर फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्में