411 REFERENCE · Wikipedia
नाहूम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नहूम (hbo נַחוּם) एक लघु नबी थे जिनकी भविष्यवाणियाँ इब्रानी बाइबल में संगृहीत है।
नबी नहूम ने एक काव्यग्रंथ की रचना की है जो बाइबिल में संगृहीत है। साहित्यिक दृष्टि से वह बाइबिल के सर्वोत्तम अंशों में से है। इस काव्य में सीरिया की राजधानी के भावी विध्वंस का वर्णन है और वह उस घटना (612 ई.पू.) के कुछ पहले ही लिखा गया था। असीरिया ने 722 ई.पू. में इसराइल का राज्य नष्ट कर दिया था। नहूम देशप्रेमी है और उसके हृदय में विदेशी आततायियों के प्रति घृणा कूट कूटकर भरी हुई है। यही नहूम की भावपूर्ण भाषा का कारण है। बहुत संभव है कि वर्तमान नहूम ग्रंथ में कई अन्य कवियों की रचनाएँ भी संमिलित हों।
श्रेणी:यहूदी धर्म