Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चुम्बकत्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भौतिकी में चुम्बकत्व वह प्रक्रिया है, जिसमें एक वस्तु दूसरी वस्तु पर आकर्षण या प्रतिकर्षण बल लगाती है। जो वस्तुएँ यह गुण प्रदर्शित करती हैं, उन्हें चुम्बक कहते हैं। निकल, लोहा, कोबाल्ट एवं उनके मिश्रण आदि सरलता से पहचाने जाने योग्य चुम्बकीय गुण रखते हैं। ज्ञातव्य है कि सब वस्तुएं न्यूनाधिक मात्रा में चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति से प्रभावित होती हैं। चुम्बकत्व अन्य रूपों में भी प्रकट होता है, जैसे विद्युतचुम्बकीय तरंग में चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति। चुम्बकीय पदार्थ right|thumb|250px|विभिन्न प्रकार के चुम्बकीय पदार्थों की B-H वक्र : निर्वात का बी-एच वक्र (लाल) की तुलना में लौहचुम्बकीय (भूरा), अनुचुम्बकीय (नीला) एवं प्रतिचुम्बकीय (हरा) पदार्थों के बी-एच वक्रों की तुलना कीजीये। लौहचुम्बकीय (फेरोमैगनेटिक) अनुचुम्बकीय (पैरामैगनेटिक) प्रतिचुम्बकीय (डायामैगनेटिक) लघु लोह-चुंबकीय या फेरीचुम्बकीय (फेरीमैगनेटिक) प्रतिलघुलौहचुम्बकीय (एंटीफेरीमैग्नेटिक) center|650px|चुम्बकीय पदार्थों का वर्गीकरण स्थायी चुम्बकत्व स्थायी चुम्बक निम्नलिखित पदार्थों के बने हो सकते हैं- ०. मैग्नेटाइट एवं लोडस्टोन -- मैग्नेटाइट प्राकृतिक रूप से उपलब्ध एक खनिज है जिसमें बिना चुम्बकित किये ही प्राकृतिक रूप से अल्प मात्रा में चुम्बकत्व होता है। इसी से बने चुम्बक को 'लोडस्टोन' कहते हैं। यह मुख्यतः Fe3O<sub>/4<sub> होता है। मनुष्य को लोडस्टोन के बारे में ईसा से भी ५ शताब्दी पूर्व से पता है। १. कार्बन स्टील २. कोबाल्ट स्टील (cobalt steel) - इसका निर्माण कोबाल्ट, टंगस्टन, कार्बन के मिश्रण से होता हैं। और यह स्थायी चुंबक बनाने के लिए महत्व पूर्ण हैं। ३. अल्निको (Alnico) - इसमें निकल, ऐलुमिनियम, कोबाल्ट, कॉपर तथा कुछ मात्रा मे लौह धातु को मिलाया जाता हैं। ४. टिकॉनाल (Ticonal) - कोबाल्ट, निकल, ऐलुमिनियम इत्यादि का मिश्र धातु हैं। ५. फेराइट चुंबक - यह चुंबक फेरिक ऑक्साइड तथा बेरियम ऑक्साइड के बने होते हैं। -ये चुंबक अधिक शक्तिशाली तथा वजन मे हल्के होते हैं। ६. निओबिडियम चुम्बक (NdFeB) ७. समेरियम-कोबाल्ट चुम्बक (SmCo & ) विद्युतचुम्बकत्व से सम्बन्धित इकाइयाँ thumb|Magnetic lines of force of a bar magnet shown by iron filings on paper चुम्बकत्व से संबंधित SI इकाइयाँ अन्य इकाइयाँ गाउस ((gauss), संक्षेप में इसे G लिखते हैं और यह चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (B) का cgs ईकाई है। ओरेस्टेड (oersted) - चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (H) की यह CGS ईकाई है। मैक्सवेल (maxwell) - चुम्बकीय फ्लक्स की CGS ईकाई है। μo - मुक्त स्पेस की पारगम्यता (परमिबिलिटी) का सामान्य संकेत । इसका मान 4πx10−7 N/(ampere-turn)² है।. इन्हें भी देखें चुम्बकीय फ्लक्स लौहचुम्बकत्व स्थायी चुम्बक चुम्बकीय पदार्थ विद्युतचुम्बकीय प्रेरण मैक्सवेल के समीकरण बाहरी कड़ियाँ Magnetism Experiments Electromagnetism - a chapter from an online textbook Jacob Bogatin about Magnetism Video: The physicist Richard Feynman answers the question, Why do bar magnets attract or repel each other? On the Magnet, 1600 First scientific book on magnetism by the father of electrical engineering. Full English text, full text search. श्रेणी:आधार श्रेणी:चुम्बकत्व श्रेणी:विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम श्रेणी:विज्ञान