Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लेओनी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Indo-European लेओनी लियोनी Llionés, Ḷḷionés, Lionés ast ast DE leon1250 51-AAA-cc कस्तील और लेओन (स्पेन) इटाली लैटिनो-फलिस्कन लैटिन रोमान्स पश्चिमी रोमांस आईबीरो-रोमान्स पश्चिमी आईबीरियन अस्तुर्लेओनी २०,००० - ५०,००० (२००८) लेओनी लेओनी या लियोनी (llionés, ḷḷionés, lionés) स्पेन के लेओन क्षेत्र के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों, स्पेन और पुर्तगाल दोनों में स्थित र्यूदेनोरे गाँव और पुर्तगाल के गुआद्रा मिल में बोली जाने वाली स्थानीय रोमांस भाषाओं का एक समूह है; कभी-कभी इसे एक अलग भाषा भी माना जाता है। पहले यह भाषा एक बड़े इलाके में बोली जाती थी, जिसमें ऐतिहासिक लेओन क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा शामिल था। अभी लेओनी बोलने वालों की संख्या २०,००० से ५०,००० के बीच मानी जाती है।हेक्टर गार्सीया गिल (२००८)। अस्तुर-लेओनी: भाषाई, सामाजिक-भाषाई और विधिक पहलू (PDF)। बार्सेलोना, स्पेन: मर्कटर लेजिस्लेशन; CIEMEN अब इस इलाके में स्पेनिश मुख्य भाषा है। ध्वनि विज्ञान व्यंजन ओष्ठ्यदन्त्यवर्त्स्यतालव्यकण्ठ्यनासिक्यmnɲ ŋ स्पर्श/स्पर्श-संघर्षीअघोषpttʃkसघोषbdɡसंघर्षीθsʃपार्श्विकlʎरोटिकr~ɾअर्धस्वरʝ ~j स्वर अग्रमध्यवर्तीपश्चसंवृतiuमध्यeoविवृतa इतिहास अंगूठाकार|260x260पिक्सेल|लियोनी भाषा लेओन साम्राज्य के नए क्षेत्रों में फैल गई। पुर्तगाल के लेओन, ज़मोरा, आस्तुरियास और तेरा दे मिरांदा की मूल भाषाएँ, इस क्षेत्र में रोमन विजेताओं द्वारा पेश की गई लैटिन के विकास का परिणाम हैं। उनके उपनिवेशीकरण और संगठन के कारण कॉन्वेंटस अस्टुरम का गठन हुआ, जिसकी राजधानी अस्तूरिका ऑगस्ता थी (वर्तमान में अस्तोरगा, स्पेन, जो मूल निवासियों के रोमनकरण का केंद्र था)।सैंटोस यंगुआस, हुआन (१९८५)।  Comunidades indígenas y administración romana en el Noroeste hispánico (उत्तर-पश्चिमी स्पेन में आदिवासी समुदाय और रोमन प्रशासन)। लेइओआ, स्पेन: पाइस वास्को का विश्वविद्यालय। आई॰ एस॰ बी॰ एन॰:978-84-7585-019-1 ५वीं शताब्दी में विसिगोथों द्वारा अस्तोर्गा शहर को लूट लिया गया था, और यह फिर कभी अपना पूर्व गौरव हासिल नहीं कर सका। आठवीं शताब्दी के इस्लामी आक्रमण तक यह क्षेत्र एकजुट रहा। लगभग ११वीं शताब्दी में, इसे लेओनी क्षेत्र के रूप में परिभाषित किया जाने लगा जो मोटे तौर पर दक्षिणी कॉन्वेंटस के अनुरूप था। मध्ययुगीन लेओन में, रोमांस गैलिशियन, अस्तुर-लियोनी और कैस्टिलियन भाषाएँ विकसित हुईं और दक्षिण की ओर फैल गईं। अस्तुरलियोनी भाषा का पहला ज्ञात ग्रंथ नोदीसिया दे केसोस है, जिसे ९७४ और ९८० ईस्वी के बीच लिखा गया था। यह एक मठ के स्वामित्व वाले पनीर की एक सूची थी, जिसे लैटिन में लिखे गए एक ग्रन्थ के पिछले हिस्से के हाशिये पर लिखा गया था।https://www.google.co.in/books/edition/Or%C3%ADgenes_de_las_lenguas_romances_en_el/gsTWzwEACAAJ?hl=en Orígenes de las lenguas romances en el Reino de León: siglos IX-XII. Isidoro Centro de Estudios e Investigación San 2004 Centro de Estudios e Investigación "San Isidoro" 978-84-87667-65-7 es १२वीं और १३वीं शताब्दी के दौरान, लेओनी ने लेओन साम्राज्य की प्रशासनिक भाषा, और लेओनी दरबार, न्यायपालिका तथा संगठन में एक साहित्यिक भाषा के रूप में अपने क्षेत्रीय चरम को प्राप्त किया। १२३० में लेओन और कैस्टिल के विलय के बाद, लेओनी का लिखित और संस्थागत उपयोग अधिक हो गया, हालाँकि १३वीं सदी के अंत में कास्तिलीअन ने एक लिखित भाषा के रूप में इसका स्थान लेना शुरू कर दिया। लेओनी एक मौखिक, ग्रामीण भाषा बनकर रह गई जिसका साहित्यिक विकास बहुत कम था। २०वीं सदी की शुरुआत में, यह केवल मौखिक रूप में मध्य-पश्चिमी लेओन और पश्चिमी ज़मोरा प्रांतों में ही जीवित थी। इसका वैज्ञानिक अध्ययन और एक उभरता हुआ सांस्कृतिक आंदोलन १९०६ में लेओन प्रांत में शुरू हुआ। १९५० और १९६० के दशक के दौरान, लेओनी बोलने वालों की संख्या और इसके बोलने के क्षेत्र में छोटा हो गया। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Leonese language लियोनी काउन्सिल की वेबसाइट, लियोनी में लेओनी के लिए शीर्ष-स्तरीय डोमेन लियोनपीडिया, लेओनी में एक स्वतन्त्र ज्ञानकोशअस्तुरियाई astमिरांदी mwl