411 REFERENCE · Wikipedia
हार्टलेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हार्टलेस (हिन्दी: दिलरहित) शेखर सुमन द्वारा निर्देशित एक हिन्दी फ़िल्म है। इसमें अध्ययन सुमन, अरियाना अयाम, शेखर सुमन, दीप्ति नवल, ओम पुरी और मदन पुरी ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म ७ फ़रवरी २०१४ को जारी की गई। फ़िल्म चिकित्सकीय पद्धति एनेस्थीसिया अवेयरनेस (संज्ञाहरण जागरूकता) पर केन्द्रित है। संज्ञाहरण जागरूकता एक प्रकार की स्थिति है जिसमें बिमार अपने शरीर के अंगों को इधर-उधर नहीं कर सकता लेकिन अपने आस-पास की घटनाओं को समझ सकता/सकती है।
== पटकथा ==
आदित्य (अध्ययन सुमन) एक बिजनेसमैन है। उसकी माँ गायत्री (दीप्ति नवल) उसे बेहद प्यार करती है। आदित्य का दिल ट्रांसप्लांट होना है, पर अपनी मां के बार-बार कहने पर भी वह इस ट्रांसप्लांटेशन के लिए राजी नहीं होता। आदित्य अपने बिजनेस के सिलसिले में दुबई जाता है, जहां उसकी मुलाकात एक होटल की रिसेप्शनिस्ट रिया (अरियाना अयाम) से होती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं, लेकिन एक दिन अचानक आदित्य की तबीयत खराब हो जाती है। उसे तुरंत हार्ट ट्रांसप्लांट कराना है। इसके लिए वह अपने नामी सजर्न दोस्त (शेखर सुमन) की मदद लेता है, लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि आदित्य की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। बादमे उसे पता चलता है कि ये उसी के दोस्त सर्जन की कर्तुत है जो वह इंशुरंस की रकम के लिये कर रहा होता है। उसमे रियाभी शामिल होती है।
== कलाकार ==
अध्ययन सुमन - आदित्य सिंह
अरियाना अयाम - रिया
ओम पुरी - डॉ॰ संजय त्रेहान
दीप्ति नवल - गायत्री सिंह (आदित्य की माँ)
मदन जैन
शेखर सुमन - डॉ॰ संदेश भालके
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
हार्टलेस इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर