Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शोर (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शोर शोर.jpg शोर का पोस्टर मनोज कुमार मनोज कुमार मनोज कुमार मनोज कुमार जया भादुड़ी नन्दा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल मनोज कुमार 1972 मिनट भारत हिन्दी शोर 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण मनोज कुमार ने किया है। इसमें वह स्वयं जया भादुड़ी के साथ मुख्य भूमिका में हैं। संक्षेप शंकर (मनोज कुमार) एक दुर्घटना में अपनी पत्नी (नन्दा) को खो देता है। वह अपने बेटे को बचाते हुए मर जाती है। दुर्घटना के कारण, दीपक अपनी आवाज खो देता है। शंकर अपने बेटे की आवाज़ को फिर से सुनने के लिए उत्सुक रहता है; हालांकि, डॉक्टरों का सुझाव है कि दीपक को अपनी आवाज वापस पाने के लिए एक सर्जरी करानी पड़ेगी। शंकर सर्जरी के लिए पैसे इकट्ठा करने की भरसक कोशिश करता है। शंकर की माँ (कामिनी कौशल), बहन, खान बादशाह (प्रेमनाथ), रानी उर्फ रात की रानी (जया भादुड़ी) सहायता प्रदान करते हैं। अंत में वह थोड़ी मशक्कत के बाद सर्जरी के लिए पर्याप्त पैसा इकट्ठा कर पाता है। दीपक सफलतापूर्वक सर्जरी से गुजरता है। शंकर दीपक से मिलने का इच्छुक रहता है; हालांकि, डॉक्टर उसे अगले दिन दीपक से मिलने की सलाह देते हैं ताकि मरीज को थकान ना हो। शंकर काम पर जाता है; हालांकि, मशीनों के साथ काम करते समय ठीक से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाता है और अंततः घायल हो जाता है। चोट के कारण उसे अपनी सुनने की शक्ति खोनी पड़ती है। पिता अब अपने बेटे की आवाज को सुन नहीं पाता है जबकि वह उसे प्राप्त कर चुका है। मुख्य कलाकार मनोज कुमार — शंकर जया भादुड़ी — रात की रानी / रानी नन्दा — गीता प्रेमनाथ — खान बादशाह कामिनी कौशल — शंकर की माता मनोरमा — विक्टोरिया मनमोहन — कब्रिस्तान के राजा राज मेहरा — डॉक्टर असरानी — शांतिलाल कुमारी नाज़ — शंकर की बहन संगीत गायन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल 35:09 जीवन चलने का नाम इन्द्रजीत सिंह तुलसी महेन्द्र कपूर, मन्ना डे, श्यामा चित्तर 6:58 गगन पे दो तारे टकराये वर्मा मलिक लता मंगेशकर 4:44 उसने मचा दिया शोर संतोष आनंद लता मंगेशकर 5:18 एक प्यार का नगमा है संतोष आनंद लता मंगेशकर, मुकेश 5:56 I एक प्यार का नगमा है संतोष आनंद लता मंगेशकर, मुकेश 6:06 II पानी रे पानी तेरा रंग इन्द्रजीत सिंह तुलसी मुकेश, लता मंगेशकर 6:06 नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम मनोज कुमार फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार प्रेमनाथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार मनोज कुमार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार संतोष आनंद ("एक प्यार का नगमा है") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार मुकेश ("एक प्यार का नगमा है") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 234734 शोर श्रेणी:1972 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में