411 REFERENCE · Wikipedia
वाट फ्रा केव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वाट फ्रा केव हरित बुद्ध मंदिर Wat Phra Kaew by Ninara TSP edit crop.jpg 1.2 महान राजमहल के बाहरी दरबार से मंदिर का दृष्य Thailand Bangkok बैंकाक]] में वाट फ्रा केव की स्थिति 13 45 5 N 100 29 33 E inline,title थेरवाद, बौद्ध धर्म फ्रा नाखों जिला, बैंकाक, थाइलैण्ड राजा राम प्रथम 1784
वाट फ्रा केव (हरित बुद्ध मंदिर ; थाई भाषा : วัดพระแก้ว / वाट फ्रा केव, RTGS: Wat Phra Kaeo, उच्चारण : [wát.pʰráʔ.kɛ̂ːw] ) थाईलैण्ड का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो वहाँ का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। इसका आधिकारिक नाम 'वाट फ्रा श्री रतन सतसदाराम' (วัดพระศรีรัตนศาสดาราม ) है। यह मन्दिर बैंकाक के ऐतिहासिक केन्द्र में है। इस मन्दिर के परिसर में अनेक भवन हैं। इसमें हरित बुद्ध प्रतिमा विराजमान है। थाईलैंडवासियों के लिए ये हरित बुद्ध उनके देश के रक्षक हैं।
इस मंदिर परिसर को लगभग दो किमी लम्बी दीवार से घेरा गया है। परिसर को घेरने वाली बाहर की दीवार रामायण का चित्रांकन है। थाईलैंड बौद्ध बहुल देश है जहां राजा सहित लगभग सम्पूर्ण प्रजा राम्माकीयेन (रामायण) के अठाहरवीं शताब्दी में अस्तित्व में आए संस्करण को राष्ट्रीय ग्रंथ की तरह मानती है।
श्रेणी:थाइलैण्ड के बौद्ध तीर्थ
श्रेणी:बैंकाक के बौद्ध मंदिर