411 REFERENCE · Wikipedia
अलीकन ओन्लू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अलीकन ओन्लू Alican Önlü तुनजेली से संसद सदस्य (ग्रैंड नेशनल असेंबली) 7 जून 2015 14 मई 2023 1967 (आयु 1967 01 01) नाज़िमिये, तुनजेली प्रांत, तुर्की तुर्की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HDP) राजनेता
अलीकन ओन्लू (Alican Önlü; जन्म: 1967) एक कुर्द-अलेवी (Kurdish-Alevi) मूल के तुर्की राजनेता हैं, जो पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HDP) से जुड़े हुए हैं। वे 2015 से 2023 तक तुर्की की ग्रैंड नेशनल असेंबली (संसद) में तुनजेली (Tunceli) प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में संसद सदस्य रहे हैं।Gunes Cengiz 2020-05-24 Political Representation of Alevi Kurds in Turkey: Historical Trends and Main Transformations https://www.kurdishstudies.net/journal/ks/article/view/522 Kurdish Studies 8 1 71–90 10.33182/ks.v8i1.522 2051-4891अप्रैल 2026 InternetArchiveBot
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
अलीकन ओन्लू का जन्म 1967 में तुर्की के तुनजेली प्रांत के नाज़िमिये (Nazımiye) शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी हाई स्कूल तक की शिक्षा वहीं पूरी की। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वे विभिन्न कुर्द समर्थक और वामपंथी राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय रहे।https://www.yeniakit.com.tr/biyografi/alican-onlu Alican Önlü kimdir? - Yeni Akit www.yeniakit.com.tr tr 2026-03-10
राजनीतिक करियर
ओन्लू का राजनीतिक करियर मुख्य रूप से कुर्द समर्थक दलों के साथ जुड़ा रहा है। 1994 से 1996 के बीच, उन्होंने पीपुल्स डेमोक्रेसी पार्टी (HADEP) के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी (DEHAP) की पार्टी असेंबली के सदस्य बने थे।
2009 के स्थानीय चुनावों में, उन्होंने डेमोक्रेटिक सोसाइटी पार्टी (DTP) की ओर से तुनजेली के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 2014 के स्थानीय चुनावों में उन्हें तुनजेली नगर पालिका में उप-मेयर चुना गया था।https://www.merip.org/2010/08/the-pkk-and-the-closure-of-turkeys-kurdish-opening/ The PKK and the Closure of Turkey's Kurdish Opening - MERIP 2010-08-05 Middle East Research and Information Project en 2026-03-10
जून 2015 के संसदीय चुनावों में, उन्हें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HDP) के उम्मीदवार के रूप में तुनजेली से संसद सदस्य (MP) चुना गया था।https://www.yenisafak.com/secim-2015/tunceli-ili-secim-sonuclari Tunceli Seçim Sonuçları Genel Seçim Sonuçları - 2015 Şafak Yeni 2026-10-03 Yeni Şafak tr-TR 2026-03-10 उसी वर्ष नवंबर 2015 के मध्यावधि चुनावों में उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी।https://www.yenisafak.com/secim-2015-kasim/tunceli-ili-secim-sonuclari Tunceli Seçim Sonuçları Genel Seçim Sonuçları - 2015 Şafak Yeni 2026-10-03 Yeni Şafak tr-TR 2026-03-10 2018 के आम चुनावों में भी वे तुनजेली से दोबारा संसद के लिए चुने गए थे ।https://www.yenisafak.com/secim-2018/tunceli-ili-secim-sonuclari Tunceli Seçim Sonuçları - 2018 Genel Seçim Tunceli Oy Oranları CANLI Şafak Yeni 2026-10-03 Yeni Şafak tr-TR 2026-03-10
कानूनी विवाद और अभियोजन
तुर्की में कई अन्य HDP राजनेताओं की तरह, ओन्लू को भी गंभीर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सितंबर 2016 में, उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। मार्च 2017 में उन्हें एक अदालत में गवाही देने के लिए फिर से हिरासत में लिया गया था।https://bianet.org/haber/hdp-indictment-seeks-political-ban-for-687-members-including-demirtas-buldan-and-sancar-241005 HDP indictment seeks political ban for 687 members, including Demirtaş, Buldan and Sancar bianet.org en 2026-03-10
फ़रवरी 2019 में, एक तुर्की अदालत ने ओन्लू को आतंकवाद से संबंधित आरोपों ("आतंकवादी संगठन का प्रचार करने") के लिए सजा सुनाई गई थी ।https://stockholmcf.org/2-pro-kurdish-hdp-deputies-sentenced-over-terrorism-charges-in-turkey/ 2 pro-Kurdish HDP deputies sentenced by Turkish court on terrorism charges SCF 2019-02-15 Stockholm Center for Freedom en-US 2026-03-10 सितंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील्स द्वारा इस सजा को बरकरार रखा गया हैं ।https://bianet.org/haber/supreme-court-of-appeals-upholds-prison-sentences-of-3-hdp-mps-213474 Supreme Court of Appeals Upholds Prison Sentences of 3 HDP MPs bianet.org en 2026-03-10
मार्च 2021 में, तुर्की के एक राज्य अभियोजक ने संवैधानिक न्यायालय (Constitutional Court) के समक्ष एक अभियोग दायर किया, जिसमें ओन्लू सहित 687 HDP राजनेताओं पर पाँच साल के राजनीतिक प्रतिबंध (Political ban) की मांग की गई थी। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि ये राजनेता पीकेके (PKK) के साथ वैचारिक रूप से जुड़े हुए थे।https://www.duvarenglish.com/turkish-prosecutor-seeks-political-ban-on-687-pro-kurdish-politicians-news-56691 Turkish prosecutor seeks political ban on 687 pro-Kurdish politicians English Duvar 2021-03-18 Duvarenglish.com tr-TR 2026-03-10
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
विकिडाटा पर अलीकन ओन्लू (Q20476291)
श्रेणी:1967 में जन्मे लोग
श्रेणी:तुर्की के राजनेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:तुर्की की ग्रैंड नेशनल असेंबली के सदस्य