Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय बीज निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

250px|right|बिज रोपन राष्ट्रीय बीज निगम (नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन/एनएससी) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियन्त्रण में भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व के अन्तर्गत अनुसूची 'बी' की एक प्रथम श्रेणी मिनीरत्न कम्पनी है। एनएससी की स्थापना 1963 में बीज भवन नई दिल्ली में की गई। वर्तमान में, यह अपने पंजीकृत बीज उत्पादकों के माध्यम से लगभग 600 किस्मों के बीजों का उत्पादन कर रही है। देश भर में इसके लगभग 12500 पंजीकृत बीज उत्पादक हैं, जो विभिन्न कृषि-जलवायु परिस्थितियों में बीज उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में निगम का कुल व्यापार 600 करोड़ से अधिक का है। निगम में 60 फसलो के बीज उत्पादन का कार्य किया जााता है।2017-18 में 841.55 करोड़ का कारोबार हुआ।10 क्षेत्रीय कार्यालय तथा 65 प्रक्षेत्र कार्यालय फैले हुए हैं। ओर 8 फार्म कार्यालय है। बीज उत्पादन में अधिक बल तिलहनों, दलहनों और संकर प्रजातियों और सब्जियों के बीजों के उत्पादन पर दिया जाता है। एनएससी ने नई दिल्ली, सिकन्दराबाद, भोपाल, कोलकाता और पुणे में पांच गुण नियन्त्रण प्रयोगशालायें स्थापित की हैं, जोकि बीज की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए बीज परीक्षण का कार्य करती है। एनएससी गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन और वितरण के अतिरिक्त केले इत्यादि के ऊतक खेती द्वारा तैयार किए गए पौध के उत्पादन और अपने एमओयू साझेदारों के माध्यम से फलों के पौध / बीजू पौध खरीदकर कर आपूर्ति करने का कार्य भी करती है। बीजों का विपणन तीन माध्यमों के द्वारा अर्थात् बीज विक्रेताओं के माध्यम से बीजों बिक्री, राज्य सरकारों तथा भारत सरकार को बीजों की बिक्री तथा मिनी किटों की आपूर्ति और अपने स्वयं के बीज बिक्री केन्द्रों के माध्यम से बीजों की बिक्री के द्वारा किया जाता है। निगम के लगभग 2800 बीज विक्रेता हैं, जो कुल बिक्री कारोबार के 65% से अधिक बिक्री करते हैं। अंगूठाकार|कास्तकार बाहरी कड़ियाँ राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड का जालघर श्रेणी:भारत सरकार के उपक्रम श्रेणी:भारत सरकार के उद्यम