411 REFERENCE · Wikipedia
भाषा उद्योग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भाषा उद्योग (language industry) उन कार्यकलापों को कहते हैं जो भाषाओं के कम्प्यूटर द्वारा प्रसंस्करण से सम्बन्धित उपकरणों (सॉफ्टवेयर आदि) एवं उत्पादों के डिजाइन, उत्पादन एवं विपणन आदि से सम्बन्ध रखते हैं। भाषा उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी के उद्योग का एक भाग है। इसमें सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी, भाषा विज्ञान, कृत्रिम बुद्धि एवं इन्टरफेस डिजाइन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सेवाएँ
भाषा उद्योग के अन्दर आने वाली प्रमुख सेवाएँ निम्नलिखित हैं-
अनुवाद
सम्पादन, समीक्षा, प्रूफ-पठन (proofreading)
मशीनी अनुवाद के उपकरण (CAT tools)
शब्दावली निष्कर्षण (terminology extraction)
भाषा का स्थानीकरण (language localisation)
सॉफ्टवेयर का स्थानीकरण (software localisation)
विकास (Evolution)
अनुवाद एवं इन्टरप्रिटेशन का काम अनादि काल से होता आ रहा है। किन्तु अन्तरजाल के प्रादुर्भाव के बाद आधुनिक भाषा उद्योग बहुत तेजी से बढ़ा है। बहुत बड़े टेक्स्ट को बहुत अल्प समय में भी अनेकों भाषाओं में बदला जा सकता है। यह भाषा उद्योग की बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस समय भिन्न-भिन्न आकार के भाषा-उद्योग कम्पनियाँ अस्तित्व में हैं किन्तु कोई ऐसी कम्पनी नहींहै जिसका पूरे विश्व में दबदबा हो।
बाहरी कड़ियाँ
Articles in Language Industry Monitor
श्रेणी:भाषा