Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डीडी इंडिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डीडी इण्डिया एक भारत-आधारित अन्तरराष्ट्रीय सरकार के स्वामित्व वाला अंग्रेजी समाचार और समसामयिकी (करण्ट अफेयर्स) चैनल है। जो विदेशों में रहने वाले भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं पर एक अद्यतन प्रदान करता है। यह सेवा बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़, डीडब्ल्यू, वीओए, एनएचके वर्ल्ड-जापान, आरटी के समान विदेशी बाजार के लिये लक्षित है और दुनिया भर में उपग्रह और केबल ऑपरेटरों के माध्यम से और साथ ही ऑनलाइन और इसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित की जाती है। यह जनवरी 2019 में एक पूर्ण अंग्रेजी समाचार और समसामयिकी (Current Affairs ; करण्ट अफेयर्स) चैनल बना दिया गया। प्रसार भारती ने डीडी इण्डिया चैनल को डीडी इण्डिया एचडी में बढ़ाया। डीडी इण्डिया एचडी चैनल 3 अक्टूबर 2020 को आरम्भ किया गया। अब डीडी इण्डिया एचडी चैनल भी डीडी फ्री डिश डीटीएच पर उपलब्ध है। == इतिहास == डीडी इण्डिया, एक भारतीय पे-टेलीविज़न चैनल है जिसे 14 मार्च 1995 को डीडी इण्टरनेशनल के रूप में आरम्भ किया गया था। यह चैनल दुनिया भर के 146 देशों में उपलब्ध है। इसे साल 2000 में डीडी वर्ल्ड के रूप में और फिर साल 2002 में डीडी इण्डिया के रूप में पुनः ब्राण्डेड किया गया था। इसका स्वामित्व और संचालन भारत के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क दूरदर्शन के पास है। इस अन्तरराष्ट्रीय प्रसारक में कुछ मूल प्रोग्रामिंग, जैसे नाटक, कॉमेडी शृंखला, टॉक शो, वृत्तचित्र, और अन्य भारतीय टेलीविजन चैनलों के लोकप्रिय टीवी शो के पुन:प्रसारण शामिल हैं। इसके अलावा, यह अन्य भारतीय भाषाओं, जैसे कि उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु आदि में भी कुछ टीवी शो प्रसारित करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में यह चैनल 26 जुलाई 2007 को आरम्भ किया गया था, और यह DirecTV पर उपलब्ध है। साल 2019 में, इसे एक अंग्रेजी भाषा के समाचार चैनल के रूप में पुनः आरम्भ किया गया, क्योंकि दूरदर्शन ने अपने पहले से ही समर्पित समाचार चैनल, डीडी न्यूज़ को केवल हिन्दी भाषा के चैनल में बदल दिया, जबकि डीडी नेशनल का अन्तरराष्ट्रीय संस्करण आरम्भ किया गया था। == सन्दर्भ ==