411 REFERENCE · Wikipedia
प्रमस्तिष्क प्रांतस्था
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शैली और ससंजन दिसम्बर 2025
प्रमस्तिष्क प्रांतस्था या सेरेब्रल कॉर्टेक्स (cerebral cortex) मस्तिष्क की सबसे बाहरी परत है। इसे ग्रे मैटर भी कहा जाता है। यह तंत्रिका कोशिकाओं से बनी होती है और सोचने, समझने, याद रखने, निर्णय लेने तथा भावनाओं को नियंत्रित करने का कार्य करती है। इसकी सतह झुर्रीदार होती है, जिसमें गाइरी (उभरे भाग) और सल्की (खांचे) पाए जाते हैं। इन तहों से इसका सतही क्षेत्र बढ़ता है, जिससे अधिक तंत्रिका कोशिकाएँ एक साथ कार्य कर सकती हैं। प्रमस्तिष्क प्रांतस्था की मोटाई लगभग 2 से 4 मिलीमीटर होती है और इसमें 14 से 16 अरब तंत्रिका कोशिकाएँ होती हैं। इसे चार भागों में बाँटा गया है ललाट, पार्श्विका, टेम्पोरल और पश्चकपाल खंड। प्रत्येक खंड अलग-अलग मानसिक और शारीरिक कार्यों के लिए ज़िम्मेदार है। इसे ग्रे मैटर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें माइलिन नामक वसायुक्त पदार्थ नहीं होता। यही भाग मानव की चेतना, बुद्धि और व्यक्तित्व का मुख्य केंद्र माना जाता है।https://my.clevelandclinic.org/health/articles/23073-cerebral-cortex Cerebral Cortex: What It Is, Function & Location Cleveland Clinic en 2025-10-15https://www.physio-pedia.com/Cerebral_Cortex Cerebral Cortex Physiopedia en 2025-10-15
प्रमस्तिष्क प्रांतस्था की संरचना
प्रमस्तिष्क प्रांतस्था मस्तिष्क की सबसे बाहरी परत होती है। यह तंत्रिका कोशिकाओं से बनी होती है। इसकी सतह पर कई तहें और खांचे होते हैं, जिससे यह झुर्रीदार दिखाई देती है। इन तहों में गहरे खांचों को सल्काई कहा जाता है,और उभरे हुए भागों को गाइरी कहा जाता है। ये तहें मस्तिष्क के सतही क्षेत्रफल को बढ़ाती हैं, जिससे अधिक तंत्रिका कोशिकाएँ एक साथ कार्य कर सकती हैं। सेरेब्रल कॉर्टेक्स की मोटाई लगभग 2 से 4 मिलीमीटर होती है और इसमें लगभग 14 से 16 अरब तंत्रिका कोशिकाएँ होती हैं। प्रमस्तिष्क प्रांतस्था (सेरेब्रल कॉर्टेक्स) मस्तिष्क के कुल भार का लगभग आधा हिस्सा बनाता है।https://www.kenhub.com/en/library/anatomy/cortical-cytoarchitecture Cytoarchitecture of cerebral cortex Kenhub en 2025-10-15
प्रमस्तिष्क प्रांतस्था का रंग हल्का धूसर होता है, क्योंकि इसमें माइलिन नामक वसायुक्त पदार्थ की कमी होती है। माइलिन तंत्रिका कोशिकाओं के अक्षतंतुओं को ढकने वाला आवरण होता है, जो श्वेत रंग का होता है। इसलिए, जहाँ माइलिन होता है उसे श्वेत पदार्थ और जहाँ नहीं होता, वहाँ ग्रे पदार्थ कहा जाता है।Jawabri Khalid H. Physiology, Cerebral Cortex Functions 2025 http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK538496/ StatPearls StatPearls Publishing 30860731 2025-10-15 Sharma Sandeep
सेरेब्रम और प्रमस्तिष्क प्रांतस्था में अंतर
सेरेब्रम मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग है, जो दो गोलार्धों दायाँ और बायाँ में विभाजित होता है। प्रमस्तिष्क प्रांतस्था (सेरेब्रल कॉर्टेक्स) इस सेरेब्रम (प्रमस्तिष्क) की सबसे बाहरी परत है। दोनों गोलार्धों को एक तंत्रिका तंतु समूह कॉर्पस कैलोसुम जोड़ता है, जो दोनों भागों में सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है।https://www.webmd.com/brain/cerebral-cortex-what-to-know Cerebral Cortex: What to Know WebMD en 2025-10-15
इन्हें भी देखें
तंत्रिका
मस्तिष्क
कोशिका
शरीर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
hier 20
cerebral%20cortex cerebral cortex
श्रेणी:प्रमस्तिष्क