Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिलीप (मलयालम अभिनेता)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिलीप Dileep2016.jpg 2016 में दिलीप गोपालकृष्णन पद्मनाभन पिल्लई एडवानकड, केरल, भारत महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल अभिनेता फ़िल्म निर्माता व्यवसायी 1991–वर्तमान मंजू वारियर 1998 2015 तलाक़ काव्या माधवन 2016 2 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दक्षिण दिलीप का वास्तविक नाम गोपालकृष्णन पद्मनाभन पिल्लईകണ്ണ് റഞ്ഞ് കോളേജിന്റെ പടികൾ ഇറങ്ങിയ ദിലീപ് दिलीप इंटरव्यू जी एस प्रदीप https://www.youtube.com/watch?v=nhNGLfN8Ul4 कैरली टीवी 27 अक्तूबर 2020 ml है। वे मलयालम फिल्म उद्योगhttps://newsable.asianetnews.com/editorial/being-human-salmanification-of-janapriya-nayakan-dilieep द 'बींग ह्यूमन' सलमानीफ़िकेशन ऑफ़ 'जनप्रिया नयकन' दिलीप एशियानेट न्यूज़ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड 24 अगस्त 2018 अप्रैल 2021 मैडिक में अपनी अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और व्यवसायी शख्सियत के लिए जाने जाते हैं। जन्म दिलीप का जन्म भारत के केरल के एर्नाकुलम जिले में पद्मनाभन पिल्लई और सरोजम के घर हुआ था। वे तीन बच्चों में सबसे बड़े हैं।http://movies.deepthi.com/malayalam/actors/dileep.html दिलीप – मलयालम सेलेब्रिटीज़ द स्टोरीज़ एंड द गौसिप्स movies.deepthi.com 20 नवंबर 2008 1 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090201223808/http://movies.deepthi.com/malayalam/actors/dileep.html live प्रस्तुतियाँ वे मंचीय कार्यक्रम में एक प्रभाववादी के रूप में उभरकर सामने आए। उन्हें एशियानेट पर टेलीविजन कॉमेडी शृंखला कॉमिकोला और उसके उत्तराधिकारी सिनेमाला में शामिल होने के बाद पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने नादिरशाह के साथ ऑडियो कैसेट शृंखला डी मावेली कोम्बाथु का निर्माण किया जिसमें उन्होंने अपनी प्रस्तुति भी दी। यह एक सफल स्केच कॉमेडी थी, जिसे बाद में एशियानेट पर एक टेलीविजन शृंखला के रूप में लाया गया। अभिनय उन्होंने अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने निर्देशक कमल के अधीन नौ फिल्मों में काम किया जिसकी शुरुआत 1991 में विष्णुलोकम से हुई। उन्होंने कमल की एन्नोडु इष्टम कुदामो (1992) में एक छोटी भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 1994 की फिल्म मनाथे कोट्टारम में मुख्य भूमिका निभाई, जिसका स्क्रीन नाम दिलीप था। 1990 के दशक के अंत में उन्होंने खुद को एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित किया। उन्होंने ज्यादातर हास्य भूमिकाएँ निभाईं। 2003 में, दिलीप ने फिल्म निर्माण कंपनी ग्रैंड प्रोडक्शन की स्थापना की जिसकी पहली फिल्म सी.आई.डी. मूसा थी। पुरस्कार उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और कई पुरस्कार जीते हैं। इन पुरस्कारों में चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और एक फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दक्षिण शामिल हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:मलयालम अभिनेता श्रेणी:फ़िल्म निर्माण श्रेणी:मलयाली लोग श्रेणी:केरल