411 REFERENCE · Wikipedia
आयन रोपण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|आयन रोपण का योजनामूलक चित्र
आयन रोपण (Ion implantation), पदार्थ इंजीनियरी का एक प्रक्रम है जिसमें किसी पदार्थ के आयनों को विद्युत क्षेत्र की सहायता से त्वरित करते हुए किसी दूसरे ठोस पदार्थ पर टकराया जाता है। इस प्रकार के टक्कर के कारण उस पदार्थ के भौतिक, रासायनिक एवं वैद्युत गुण बदल जाते हैं। आयन रोपण का उपयोग अर्धचालक युक्तियों के निर्माण (जैसे आईसी निर्माण) में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग धातु परिष्करण (मेटल फिनिशिंग) एवं पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान में किया जाता है।
श्रेणी:पदार्थ विज्ञान
श्रेणी:अर्धचालक युक्ति निर्माण