411 REFERENCE · Wikipedia
गूगल वेब एक्सीलरेटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|BBPS|350px| गूगल वेब एक्सीलरेटर का नमुना
गूगल वेब एक्सीलरेटर, गूगल द्वारा निर्मित एक वेब एक्सीलरेटर था। यह उपयोगकर्ता के कंप्यूटर पर स्थापित क्लाइंट सॉफ्टवेयर और साथ ही गूगल सर्वर पर डेटा कैशिंग का इस्तेमाल करता था, ताकि डेटा संपीड़न, सामग्री की पूर्वप्राप्ति और उपयोगकर्ताओं के बीच कैश डेटा को साझा करने के माध्यम से पेज लोड समय को तेज़ किया जा सके। 4 मई 2005 को जारी बीटा, विन्डोज़ 2000 SP3+, विन्डोज़ XP, विन्डोज़ सर्वर 2003, विन्डोज़ विस्टा और विन्डोज़ 7 मशीनों पर मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स 1.0+ और इंटरनेट एक्सप्लोरर 5.5+ के साथ काम करता है। गूगल अब गूगल वेब एक्सीलरेटर के लिए डाउनलोड या समर्थन प्रदान नहीं करता है।
बग्स और गोपनीयता मुद्दे
यह पाया गया कि गूगल वेब एक्सीलरेटर में यूट्यूब वीडियो को चलने से रोकने की प्रवृति थी, जिसके तहत यह यूट्यूब वीडियो प्लेयर में यह संदेश प्रदर्शित करता था, "हमें खेद है, यह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है।" गूगल वेब एक्सीलरेटर को बंद करते हुए, उपयोगकर्ता बिना किसी समस्या के यूट्यूब वीडिओ को चलाने में सक्षम होता था।http://groups.google.com/group/Google-Web-Accelerator/browse_thread/thread/caad8729eac4c3ab संग्रहीत प्रति 21 फ़रवरी 2011 https://web.archive.org/web/20090303143005/http://groups.google.com/group/Google-Web-Accelerator/browse_thread/thread/caad8729eac4c3ab 3 मार्च 2009 dead http://groups.google.com/group/Google-Web-Accelerator/browse_thread/thread/31e19c92c8e806bc संग्रहीत प्रति 21 फ़रवरी 2011 https://web.archive.org/web/20090203202409/http://groups.google.com/group/Google-Web-Accelerator/browse_thread/thread/31e19c92c8e806bc 3 फ़रवरी 2009 dead
गूगल वेब एक्सीलरेटर सिवाय सुरक्षित वेब पेजों के (HTTPS), वेब पेज के लिए गूगल को अनुरोध भेजता है जो इन अनुरोधों को लॉग करता है। कुछ वेब पेज, इन पृष्ठ अनुरोध में व्यक्तिगत जानकारी एम्बेड कर सकते हैं।
गूगल प्राप्त करता है और अस्थायी रूप से उस कुकी डेटा को संग्रहित करता है जो आपका कम्प्यूटर वेबपेज अनुरोध के साथ भेजता है ताकि प्रदर्शन को बेहतर बनाया जा सके।
सामग्री के वितरण में तेजी लाने के लिए, गूगल वेब एक्सीलरेटर उस वेबपेज सामग्री को पुनः प्राप्त कर सकता है जिसका उपयोगकर्ता ने अनुरोध नहीं किया और उसे गूगल वेब एक्सीलरेटर कैश में संग्रहित करता है।गूगल"समर्थन https://web.archive.org/web/20050505094026/http://webaccelerator.google.com/support.html 5 मई 2005 ." उत्पाद समर्थन साइट. 2008-01-30 को लिया गया।
गूगल वेब एक्सीलरेटर अब उपलब्ध नहीं है या गूगल द्वारा समर्थित नहीं है 2008 January 20 as of January 20, 2008. 2008 September गूगल वेब एक्सीलरेटर, फ़ायरफ़ॉक्स 3.0 के साथ संगत नहीं है। वेब एक्सीलरेटर अभी भी अन्य वेबसाइटों से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
इन्हें भी देंख
गूगल खोज
गूगल सेवाओं और उपकरणों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
गूगल वेब एक्सीलरेटर
अक्सर पूछे जाने वाले आधिकारिक सवाल
श्रेणी:गूगल सेवाएँ
श्रेणी:वेब एक्सीलेटर