411 REFERENCE · Wikipedia
लिम्पोपो नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|लिम्पोपो नदी का प्रवाह क्षेत्र
लिम्पोपो नदी दक्षिण मध्य अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। यह नदी हिन्द महासागर मे समाप्त होती है। जेम्बेजी नदी के बाद यह दुसरी सबसे बड़ी अफ़्रीकी नदी है जो हिन्द महासागर मे गिरती है।
लिम्पोपो नदी को 'घड़ियाल
नदी' कहकर भी सम्बोधित
किया जाता है। अफ़्रीका की यह नदी मकर रेखा से दो बार गुजरती है।
उद्गम
यह नदी बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका की सीमा से निकलती है। यह मरिको और क्रोकोडाइल नामकी दो नदियों के संगम से बनती है।
नदी की लम्बाई
1750 किमी
बेसिन क्षेत्र
415000 वर्ग किमी
अपवाह तंत्र
यह नदी चार देशों दक्षिण अफ्रीका बोत्सवाना ज़िम्बाम्बे मोजांबिक से होकर गुजरती है। यह नदी का मार्ग अर्धवृत्ताकार सा हो गया है।यह पहले उत्तर तब उत्तर पूर्व फिर पूर्व अंत में दक्षिण पूर्व की ओर बहती है। यह क्रूजर राष्ट्रीय पार्क का सीमा बनाती है।
सहायक नदियाँ
मरिको नदी क्रोकोडाइल नदी नोटवाने नदी पलाला नदी ओलिफंट्स नदी आदि बहुत सी सहायक नदियाँ है।
मुहाना
यह नदी मोजांबिक के गाज़ा क्षेत्र में हिन्द महासागर में मिल जाती है।
वन्य-जीवन
इस नदी में हिप्पो और मगरमच्छ मिलते है। कभी कभी शार्क भी मिल जाती है।
श्रेणी:ज़िम्बाब्वे की नदियाँ
श्रेणी:बोत्स्वाना की नदियाँ
श्रेणी:मोज़ाम्बीक की नदियाँ
श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका की नदियाँ
श्रेणी:अफ़्रीका
श्रेणी:सीमावर्ती नदियाँ
श्रेणी:अफ़्रीका की अंतरराष्ट्रीय नदियाँ