411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय उद्यमिता लघु व्यवसाय विकास संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय उद्यमिता लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी), भारत के सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख संस्थान है जो लघु उद्योग और लघु व्यवसाय के क्षेत्र में उद्यमिता विकास में शामिल विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों की गतिविधियों को समायोजित व प्रशिक्षित करता है और उनकी निगरानी करता है। एनआईईएसबीयूडी ने पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में दिसंबर,2011 तक 35 हजार युवाओं के उद्यम और कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की है। एनआईईएसबीयूडी सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत अनेक संस्थानों में से एक है।
कार्य
सर्वाधिक रोजगार के लिए कौशल की पहचान करना
विचारो के आदान-प्रदान के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच
उद्यमिता को बढ़ावा देना
इन्हें भी देखें
राष्ट्रीय सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम संस्थान (एनआईएमएसएमई), हैदराबाद
भारतीय उद्यमिता संस्थान गुवाहाटी
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान
श्रेणी:भारत में उद्यमिता