Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लियोनार्डो डिकैप्रियो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लियोनार्डो डिकैप्रियो LeonardoDiCaprioNov08.jpg डि कैप्रियो बॉडी ऑफ लाइज़ के लन्दन प्रीमियर में लियोनार्डो विल्हेम डि कैप्रियो 1974 11 11 लोस एंजेल्स, कैलिफोर्निया, अमेरिका अभिनेता, फ़िल्म निर्माता 1989–अबतक http://www.leonardodicaprio.com/ लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo Wilhelm DiCaprio, जन्म ११ नवम्बर १९७४) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हे एविएटर (२००४) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रदान किया गया है और अन्य आठ बार वे इसके लिए नामांकित हो चुके है। इसके अलावा इन्हें अकादमी पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स व ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चूका है। इनका बचपन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पले बढ़े डी कैप्रियो ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविज़न विज्ञापनों से की और बाद में टीवी शृंखलाओं जैसे सांता बार्बरा और ग्रोइंग पैरिस से १९९० के दशक में की। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत विज्ञान पर आधारित फ़िल्म क्रीटर्स (१९९१) से की और दिस बॉयज़ लाइफ (१९९३) के लिए काफ़ी सराहा गया। डी कैप्रियो को वाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप (१९९३) और मार्विनस रूम (१९९६) में सहायक कलाकार के रूप में और द बास्केटबॉल डायरीज़ (१९९५) व रोमियो + जूलियट (१९९६) में मुख्य भूमिका के लिए सराहा गया परन्तु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याती जेम्स कैमरून की फ़िल्म टाइटैनिक (१९९७) से मिली। २००० के बाद से डीकैप्रियो को अपनी कई फ़िल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं जिनमे कैच मी इफ़ यु कैन (२००२), गैंग्स ऑफ न्यू यॉर्क (२००२), द एविएटर (२००४), ब्लड डायमण्ड (२००६), द डिपार्टेड (२००६) और रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) शामिल है। उनकी नई फ़िल्में शटर आइलैंड (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) उनके करियर की व्यापारिक दृष्टी से सबसे सफल फ़िल्मों में है। वर्ष 2015 की फिल्म "द रेवेनैंट के लिए 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया।http://www.listal.com/list/most-successful-movies-of-leonardo मोस्ट सक्सेसफुल मूवीज़ ऑफ लियोनार्डो डिकैप्रियो User schwatzerabt with information from Boxofficemojo.com 2011-01-01 2011-10-01 https://web.archive.org/web/20120308145801/http://www.listal.com/list/most-successful-movies-of-leonardo 8 मार्च 2012 live शुरूआती जीवन डिकैप्रियो लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पैदा हुए इकलौते बेटे है। उनकी माँ इर्मलिन एक जर्मन है और पूर्व कानूनी सेक्रेटरी है व उनके पिता जॉर्ज डिकैप्रियो एक कॉमिक्स चित्रकार व निर्माता हैं। इन्हें भी देखें केट विंसलेट द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट टॉम हैंक्स सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 138 श्रेणी:अमेरिकी अभिनेता श्रेणी:1974 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग