411 REFERENCE · Wikipedia
नारसिंही देवी ,गल्ली अल्मोड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाठ=नारसिंही देवी मंदिर उत्तराखंड |बाएँ|फ़्रेमहीन|उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के गोविंदपुर क्षेत्र, गल्ली बस्यूरा नामक गावं में स्थित है माँ नारसिंही देवी का ऐतिहासिक मंदिर। https://devbhoomidarshan.in/
उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के गोविंदपुर क्षेत्र, गल्ली बस्यूरा नामक गावं में स्थित है माँ नारसिंही देवी का ऐतिहासिक मंदिर। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से लगभग २८-३० किलोमीटर दूर ,अल्मोड़ा -द्वाराहाट मोटरमार्ग के पास स्थित माँ नारसिंही देवी का यह मंदिर अपनी पहचान लिए तरस रहा है। कुमाऊँ के प्रसिद्ध इतिहासकार श्री बद्रीदत्त पांडेय जी ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ,”कुमाऊँ का इतिहास ” में इसके बारे में बताया है कि,अल्मोड़ा का यह प्रसिद्ध देवी मंदिर चंदवंशीय राजा देवीचंद ने बनवाया था। मंदिर की बनावट और शैली देख कर ही लगता कि यह मंदिर काफी प्राचीन एवं ऐतिहासिक है। यहाँ एक बड़ा मंदिर है और बहार प्रांगण में छोटे मंदिर बने हैं। एक प्राचीन ऐतिहासिक और उत्तराखंड में नारसिंही देवी का एकमात्र होने के बाद भी ,यह मंदिर उपेक्षा का शिकार है मतलब इस मंदिर को उतनी पहचान नहीं पायी ,जितनी इसके समकालीन मंदिरों को मिली है। हालाँकि स्थानीय लोग पूजा – पाठ कथा पुराण आदि इस मंदिर में समय समय पर आयोजित करते रहते हैं। और स्थानीय लोग माँ नारसिंही देवी के दर्शार्थ आते रहते हैं।
गोलुछीना की घाटी में गल्ली बस्यूरा की तलहटी में बसा , माता का यह मंदिर जिसके दोनों तरफ छोटी नदियां बहती हैं। ये परिस्थितियाँ यहाँ एक अतुलनीय रमणीक वातावरण का निर्माण करती हैं।
संदर्भ - https://devbhoomidarshan.in/