411 REFERENCE · Wikipedia
उर्मिला भट्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उर्मिला भट्ट 1934 देहरादून, उत्तराखंड, भारत 1997 2 22 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत अभिनेत्री 1967–1995
उर्मिला भट्ट (जन्म: 1934, देहरादून) भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं, और मुख्य रूप से हिन्दी भाषा में बनी फिल्मों में काम करती थीं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत ड्रामा थियेटर में अभिनय से शुरू किया था। इसके बाद ये राजकोट के संगीत कला अकादमी में डांसर और गायिका के रूप में जुड़ीं। इस वक्त इनका गुजराती नाटक जेसल तोरण के हजारों कार्यक्रम हो चुके थे। ये 75 से भी अधिक गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं, और साथ ही 15 से 20 राजस्थानी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ये लगभग आधे दशक तक हिन्दी फिल्मों में किरदार वाले भूमिका निभा चुकी हैं। ये कई टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। इन्हें गुजरात सरकार द्वारा कई पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुके हैं।
हिन्दी फिल्म
अपने थियेटर के करियर में सफलता प्राप्त करने के बाद इन्हों ने हिन्दी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। लगभग 1960 के दशक में इन्होंने गौरी (1968), संघर्ष (1968), और हमराज़ (1967) में काम किया था। इनके फिल्मों में से कुछ प्रसिद्ध फिल्म अंखियों के झरोखों से (1978), गीत गाता चल (1975), बेशरम (1978), राम तेरी गंगा मैली (1985), बालिका बधू (1976), धुंध (1973) और अलीबाबा मर्जीना (1977) थे। इन फिल्मों के अलावा भी इन्होंने कई और फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि बहुत से फिल्मों में इनका सहायक किरदार वाली भूमिका ही रहा है। इन्होंने कुल 125 हिन्दी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा दो प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक: आकांक्षा (1989) और पेयिंग गेस्ट (1985) है।http://www.hungama.com/artists/urmila-bhatt-biography/7946 Urmila Bhatt: Biography Hungama.com 11 January 2014 https://web.archive.org/web/20140109090116/http://www.hungama.com/artists/urmila-bhatt-biography/7946 9 जनवरी 2014 dead
मौत
22 फरवरी 1997 को जुहू, मुंबई में इनके घर में ये मृत प्राप्त हुईं। ये बात तब सामने आई, जब इनके पारिवारिक दोस्त, विक्रम पारेख इनके घर इन्हें देखने आये थे। पड़ोस में रहने वाले युवक ने बताया कि नौकरनी भी सुबह घर के बेल बजा बजा कर थक के चले गई थी। विक्रम पारेख ने तुरंत उनकी बेटी, रचना को कॉल किया और उसके बाद पता चला कि घर को लूट लिया गया है और उर्मिला भट्ट मर चुकी हैं। इनके पति बरोदा में थे। पुलिस के अनुसार लूटना ही इसकी वजह हो सकता है।http://www.rediff.com/news/feb/24bhatt.htm Rediff on the NeT: Actress Urmila Bhatt found murdered Rediff.com 11 January 2014 https://web.archive.org/web/20150924160551/http://www.rediff.com/news/feb/24bhatt.htm 24 सितंबर 2015 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0080330
श्रेणी:1934 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:गुजराती अभिनेत्री
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:१९९७ में निधन