Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नैनीताल महोत्सव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर भारत की प्रख्यात पर्यटक नगरी नैनीताल में नगर पालिका परिषद नैनीताल के द्वारा वर्ष 1952 से माह अक्टूबर में शरदोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया गया। वर्ष 1970-71 से पर्यटन विभाग द्वारा इस आयोजन को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। तद्दोपरान्त यह आयोजन नगर पालिका परिषद नैनीताल एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान सेआयोजित किया जाता रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं क्रीड़ा कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस आयोजन से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ऑफ सीजन के दौरान भी पर्यटकों का गमनागमन बना रहता है। वृहद रूप उत्सव वर्ष 1995 में प्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश भर के मेले एवं त्योहारों के लिए कलैण्डर का प्रकाशन किया गया। इस कलैण्डर के अन्तर्गत आयोजित होने वाले शरदोत्सवों को प्रतिवर्ष जिलेवार आयोजित किये जाने एवं उसे महोत्सव का रूप दिये जाने का निर्णय लिया गया तथा इनका आयोजन वृहद् रूप में किया जाने लगा। नैनीताल नगर में शरदोत्सव को पूरे कुमायुं मण्डल का आयोजन मान कर इसको कुमायुं महोत्सव के नाम से वर्ष 1997 में आयोजित किया गया। नैनीताल में शरदोत्सव का आयोजन यथावत रहा तथा कुमायुं महोत्सव का आयोजन कुमायुं मण्डल के विभिन्न जनपदों में किया गया, नैनीताल में कुमॉयु महोत्सव का आयोजन शरदोत्सव, नैनीताल के साथ संयुक्त रूप से कुमायुं शरदोत्सव के नाम से किया गया। तदोपरान्त वर्ष 2003-04 से कुमायुं शरदोत्सव के महत्व एवं सफलता एवं इसमें पर्यटकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इसका नाम नैनीताल महोत्सव रखा गया है तथा तब से वर्ष 2003-04 एवं 2004-05 में दो बार नैनीताल महोत्सव का आयोजन माह अक्टूबर/नवम्बर में सफलतापूर्वक सरोवर नगरी नैनीताल में किया जा चुका है। वर्ष 1997 से इस महोत्सव को वृह्त रूप में आयोजित किया जाता है, वहीं इस आयोजन हेतु शासन द्वारा प्रतिवर्ष उपलब्धता के अनुसार रू0 10.00 लाख से रू0 15.00 लाख तक अनुदान राशि प्राप्त होती है। नैनीताल महोत्सव के आयोजन हेतु जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, नगर पालिका परिषद के साथ अन्य विभागों को भी सहयोग प्राप्त होता है। उत्सव काल नैनीताल महोत्सव मुख्य रूप से शरद ऋतु के आगमन पर अक्टूबर माह में 6 से 10 दिनों तक आयोजन समिति के निर्णयानुसार तिथि निर्धारित कर आयोजित किया जाता है। कैसे पहुंचें नैनीताल राज्य के सभी प्रमुख स्थलों जुडा है तथा बस, टैक्सी तथा अन्य स्थानीय यातायात की सुविधायें उपलब्ध है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोठगोदाम 35 किमी0 निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर 71 किमी0 श्रेणी:गढ़वाल श्रेणी:नैनीताल जिला