411 REFERENCE · Wikipedia
एक विलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक विलन Ek Villain Poster.jpg सिनेमाघर का रिलीज़ पोस्टर मोहित सूरी एकता कपूरशोभा कपूर सिद्धार्थ मल्होत्राश्रद्धा कपूररितेश देशमुखआमना शरीफकमाल राशिद खानशाद रंधावारेमो फर्नांडिज़प्राची देसाईंआशिफ बसरा अंकित तिवारी मिथुनसोच (बैण्ड) रब्बी अहमद अदनान ढूल। विष्णु राव देवेन मुरुदेश्वर बालाजी मोशन पिक्चर्स बालाजी टेलीफिल्म्स २७ जून २०१४ १४० मिनट हिन्दी
एक विलन एक भारतीय रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसके डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख तथा श्रद्धा कपूर मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। बालाजी टेलीफ़िल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के अंतर्गत एकता कपूर तथा शोभा कपूर द्वारा उत्पादित है। यह २७ जून २०१४ को रिलीज़ हुई।
पटकथा
हर फिल्म में एक हीरो और एक विलन होता है परंतु इस फिल्म में दो विलन हैं जिसमें से एक खलनायक से नायक बन जाता है।
इस फिल्म का मुख्य किरदार गुरू नामक गुण्डा है जो सीज़र के लिये काम करता है। वह किसी भी को मारने में हिचकिचाता नहीं था। एक दिन वह पुलिस थाने में एक लड़की से मिला जिसका नाम आयशा था, वा बहुत बीमार थी तथा डॉक्टरों के अनुसार उसके जीवन के कुछ ही दिन बचे हैं। वह अपनी बची ज़िंदगी हँसी खुशी तथा समस्याओं से दूर रहकर जीना चाहती है तथा उसकी कुछ इच्छाऐं हैं मसलन बारिश में मोर को नाचते देखना, तितलियों को अपने हाथों में पकड़ना तथा बर्फ में खेलना आदि। गुरू को उससे प्यार हो जाता है। आयशा गुरू को विलन विलन कहकर पुकारती है। गुरू अपने सारे गलत धंधे छोड़कर उस लड़की के साथ जीवन की नई शुरुआत करना चाहता है। वह उस लड़की के सारे इच्छाओं को पूरा करना चाहता है। आयशा के बोल अंधेरे को अंधेरा नहीं, रोशनी ही खत्म कर सकती है। नफरत को नफरत नहीं मार सकती, बल्कि प्यार ही उसे खत्म कर सकता है। यही फिल्म का थीम है।
एक तरफ़ राकेश है जिसकी कहानी गुरू के समानांतर ही चलती रहती है। उसके दोस्त, बॉस यहाँ तक की उसकी पत्नी सुलोचना तक उसका उपहास करती है जिससे उसकी सख्सीयत हमेंशा के लिये परिवर्तित हो जाता है तथा वही इस फिल्म के खलनायक के रूप में उभरता है।
आखिर एक दिन आयशा का खून हो जाता है जिससे गुरू सभी लोगों को मारने लगता है। वह आयशा के खून का जिम्मेदार अपने पुराने मालिक को समझकर उसे मारने जाता है। तब उसे पता चलता है कि जिन्हें उसने मार डाला है वह निर्दोष थे। फिल्म के अंतिम दृश्य में गुरू को पता चलता है कि आयशा का खून राकेश ने किया है, तथा इन दोनो के बीच लड़ाई होती है जिसमें राकेश का पतन होता है।फिल्म रिव्यू: एक विलन https://web.archive.org/web/20140714163831/http://m.livehindustan.com/mobile/news/tayaarinews/tayaarinews/article1-ek-villian-bollywood-movie-actor-retiesh-deshmukh-siddharthh-malhotra-actress-shraddha-kapoor-director-mohit-suri-film-review-movie-review-67-67-434398.html 14 जुलाई 2014 , हिन्दुस्तान डॉट कॉम।फिल्म से।
निर्माण
एकता कपूर ने मोहित सूरी को इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर के रूप में चुना तथा फिल्म का निर्माण किया। यह फिल्म एक कोरियन फिल्म साव द डेविल का पुनर्निमाण है।
इस फिल्म के मुख्य किरदार गुरू की भूमिका हेतु सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुना गया तथा नकारात्मक राकेश भूमिका हेतु रितेश देशमुख को चुना गया। सीज़र की भूमिका हेतु रेमो फर्नांडिज़ को चुना गया।रितेश मोहित सूरी के फिल्म में रोल करेंगे https://web.archive.org/web/20140306194841/http://www.bollywoodhungama.com/moviemicro/news/type/view/id/1745003 6 मार्च 2014 , बॉलीवुड हंगामा की अंग्रेज़ी रिपोर्ट।
मुख्य नायिका आयशा के रूप में श्रद्धा कपूर को चुना गया।श्रद्धा कपूर विलन के साथ मुख्य भूमिका के लिये https://web.archive.org/web/20140611074945/http://zeenews.india.com/entertainment/bollywood/shraddha-kapoor-to-play-lead-alongside-sidharth-malhotra-in-the-villain_137113.html 11 जून 2014 , ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट। पहले इस भूमिका हेतु आलिया भट्ट को चुना गया था। इसी फिल्म में श्रद्धा कपूर अपने करियर में पहली बार गाना गाते नज़र आ रहीं हैं।एक विलन सिंगर बनने जा रही हैं श्रद्धा कपूर https://web.archive.org/web/20140629225835/http://teznews.com/tag/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a8/ 29 जून 2014 , तेज़ न्यूज़ की रिपोर्ट।
इस फिल्म में रितेश देशमुख की पत्नी सुलोचना की भूमिका के लिये मशहूर टीवी धारावाहिक अभिनेत्री आमना शरीफ को चुना गया।फिल्म 'एक विलन' में है दो-दो लवस्टोरी https://web.archive.org/web/20140714194622/http://m.aajtak.in/story.jsp?sid=767677 14 जुलाई 2014 , आज तक।
सीबीएफसी व्यवस्था
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कुछ छोटे विषय वस्तुओं को हटाने तथा एक्शन दृश्यों की टोनिंग तथा कुछ विशेष आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने के बाद फिल्म को मंजूरी दे दी। बालाजी मोशन पिक्चर्स के प्रतिनिधि तरुण गर्ग ने कहा कि, "फिल्म के कुछ मामूली कटौती की कार्यवाही के बाद फिल्म को U/अ प्रमाणपत्र के साथ मंजूरी दे दी गई है। कटौती से स्क्रीनप्ले से एक मिनट ही गए हैं।"एक विलन के निर्माताओं ने शब्दों को म्यूट करने को कहा है, इसके अलावा सात अन्य कटौतियाँ भी हो रहीं हैं https://web.archive.org/web/20140623102603/http://timesofindia.indiatimes.com/Entertainment/Hindi/Bollywood/News-Interviews/Censors-clear-Ek-Villain-only-after-seven-cuts/articleshow/36695728.cms 23 जून 2014 , टाइम्स अॉफ़ इन्डिया।
संगीत
इस फिल्म के गाने निम्नांकित हैं जिनमें से एक गाने को मुख्यत: नायिका के रूप में देखी जाने वाली श्रद्धा कपूर ने गाया है, जिसे आप निम्नांकित देख सकते हैं।
एक विलन 22:59 no गायक yes yes गलियाँ अंकित तिवारी अंकित तिवारी मनोज मुंतशिर 5:41 बंजारा मोहम्मद इरफान अली मिथुन मिथुन 5:37 ज़रूरत मुस्तफ़ा ज़ाहिद मिथुन मिथुन 6:09 अवारी अदनान धूल, मोमिना मुस्तेहस्न रब्बी अहमद, अदनान धूल रब्बी अहमद, अदनान धूल 5:21 हमदर्द अरिजीत सिंह मिथुन मिथुन 4:19 गलियाँ (अनप्लग्ड) श्रद्धा कपूर, अंकित तिवारी अंकित तिवारी मनोज मुंतशिर 4:14
बजट तथा सफलता
₹४० करोड़ की बजट में २७ जून को रिलीज़ हुई एक विलन ने ३० जून तक ही बॉक्स अॉफिस में ₹५१.९५ करोड़ का कलेक्शन कर लिया। दिल्ली तथा यूपी के फिल्म व्यापार से जुड़े सुरेंद्र पॉल की मानें तो अगर यह फिल्म 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ होती तो शायद ही इसे इतनी सफलता मिलती, U/अ फैमिली क्लास सर्टिफिकेट के कारण इसे लोग स परिवार देखने आए अत: इसे लाभ हुआ। इसके चलते दिल्ली के समस्त सिंगल स्क्रीन्स की अॉक्युपेंसी ७० फीसदी रही, नई दिल्ली का डिलाइट सिनेप्लेक्स हाउसफुल रहा तथा गोलचा, लिबर्टी तथा रीगल सिनेमाघरों की अॉक्यूपेसी ८०-९० प्रतिशत रही।'विलन' को लगी लॉटरी https://web.archive.org/web/20140707074713/http://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/box-office/Ek-Villain-gets-benefit-of-summer-holidays/moviearticleshow/37509529.cms#gads 7 जुलाई 2014 , नवभारत टाइम्स रिपोर्ट।
यह फिल्म दर्शकों की आशा में खरी उतरी। बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म ने अपने पहले ही सप्ताह में बुलंदी प्राप्त की तथा उस सप्ताह इसका कलेक्शन ₹७७.२० करोड़ रहा।पहले हफ्ते में ही 77 करोड़ रुपए कमाया https://web.archive.org/web/20140707113554/http://ibnlive.in.com/news/sidharth-malhotras-ek-villain-mints-rs-77-crore-in-the-first-week/483681-8-66.html 7 जुलाई 2014 , आइबीएन लाइव रिपोर्ट।
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
सफलता, नवभारत टाइम्स।
विज्ञापन चलचित्र, यूट्यूब।
श्रेणी: 2014 की फ़िल्में
श्रेणी: भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2014 में बनी हिन्दी फ़िल्म