411 REFERENCE · Wikipedia
पेत्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेत्रा Petra Jordan BW 21.JPG पेत्रा के अल-ख़ज़नेह (ख़ज़ाना घर) का मुख्य द्वार म'आन प्रान्त, जॉर्डन 30 19 43 N 35 26 31 E region:JO-MN_type:landmark Jordan संभवतः 309 ई.पू.? 810 m on 0 580,000 2007 पेत्रा क्षेत्र प्राधिकरण WHS 1985 (9वां सत्र) सांस्कृतिक i, iii, iv 326 राष्ट्र पार्टी जॉर्डन क्षेत्र अरब राष्ट्र जालस्थल http://www.visitpetra.jo www.visitpetra.jo
पेत्रा (अरबी: ur البتراء, अल-बत्रा; यूनानी: πέτρα; अंग्रेजी: Petra, पेट्रा) जॉर्डन के म'आन प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक नगरी है जो अपने पत्थर से तराशी गई इमारतों और जलवाहन प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। इसे छठी शताब्दी ईसापूर्व में नबातियों ने अपनी राजधानी के तौर पर स्थापित किया था। माना जाता है कि इसका निर्माण कार्य १२०० ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ।http://www.kinghussein.gov.jo/tourism6d.html Petra 8 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20080513172116/http://www.kinghussein.gov.jo/tourism6d.html 13 मई 2008 live आधुनिक युग में यह एक मशहूर पर्यटक स्थल है। पेत्रा एक "होर" नामक पहाड़ की ढलान पर बना हुई है और पहाड़ों से घिरी हुई एक द्रोणी में स्थित है। यह पहाड़ मृत सागर से अक़ाबा की खाड़ी तक चलने वाली "वादी अरबा" (ur وادي عربة) नामक घाटी की पूर्वी सीमा हैं। पेत्रा को युनेस्को द्वारा एक विश्व धरोहर होने का दर्जा मिला हुआ है। बीबीसी ने अपनी "मरने से पहले ४० देखने योग्य स्थान" में पेत्रा को भी शामिल किया हुआ है।
इतिहास
6 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से पेत्रा नाबातियन साम्राज्य की प्रभावशाली राजधानी थी। जिसके बाद इस साम्राज्य का 106 ई° में रोमन साम्राज्य में विलय हो गया था और रोमनों ने शहर का विस्तार जारी रखा। व्यापार और वाणिज्य के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र, पेत्रा ने तब तक विकास जारी रखा जब तक कि एक विनाशकारी भूकंप ने इमारतों को नष्ट नहीं कर दिया और छठी शताब्दी में मुस्लिमों ने पेत्रा को जीत लिया लेकिन यह ज्यादा समय तक मुसलमानों के अधीन नहीं रहा। इसके बाद 1189 ई° में मध्य पूर्व के मुस्लिम सुल्तान सलादिन की विजय के बाद पेत्रा को ईसाइयों ने त्याग दिया।
ट्रांस-जॉर्डन के गठन के बाद इस स्थल की पहली वास्तविक पुरातात्विक खुदाई 1929 ईस्वी में गयी थीं। 1989 में स्टीवन स्पीलबर्ग ने फिल्म इंडियाना जोन्स और लास्ट क्रूसेड का फिल्मांकन इस स्थान पर किया था जिसके कारण यह जॉर्डन के सबसे बड़े पर्यटक आकर्षण बन गया। पेत्रा की शानदार इंजीनियरिंग उपलब्धियों और अच्छी तरह से संरक्षित आयाम के कारण पेत्रा, को पुरातात्विक स्थल जुलाई 2007 में दुनिया के नए सात आश्चर्यों में से एक के रूप में चुना गया।
thumb|पेत्रा का एक दृश्य
पेत्रा जॉर्डन के दक्षिणी भाग में स्थित एक अत्यंत प्राचीन शहर है, जिसका इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। इस क्षेत्र में मानव बसावट के प्रमाण लगभग 7000 ईसा पूर्व से मिलते हैं, किंतु पेत्रा को वास्तविक ख्याति तब मिली जब चौथी और दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के बीच अरब के खानाबदोश कबीले 'नबाती' (Nabataeans) ने यहाँ अपना राज्य स्थापित किया।History, Map, Location, Images, & Facts Encyclopedia Britannica 28 October 2025 https://www.britannica.com/place/Petra-ancient-city-Jordan 20 December 2025
पहली और दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व तक पेत्रा नबाती साम्राज्य की राजधानी बन गया और लोबान, गंधरस तथा मसालों के व्यापारिक मार्गों पर एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र के रूप में उभरा। पहाड़ों को तराशकर बनाए गए मकान, मंदिर, मकबरे और जल-प्रबंधन प्रणाली (नहरें और बांध) नबाती लोगों की उत्कृष्ट इंजीनियरिंग और जल संचयन कौशल का प्रमाण हैं।
thumb|पेत्रा का महान मंदिर। सफेद छत के नीचे बीज़न्टाइन चर्च के अवशेष देखे जा सकते हैं।
वर्ष 106 ईस्वी में रोमन सम्राट ट्राजन ने नबाती राज्य को रोमन साम्राज्य में मिला लिया और पेत्रा रोमन प्रांत 'अरेबिया' का हिस्सा बन गया। कुछ शताब्दियों तक व्यापारिक केंद्र के रूप में इसकी प्रगति जारी रही। हालाँकि, धीरे-धीरे व्यापारिक मार्ग उत्तर की ओर और समुद्री रास्तों की तरफ स्थानांतरित हो गए। इसके बाद 363 ईस्वी में आए एक विनाशकारी भूकंप ने शहर की अधिकांश इमारतों को ढहा दिया, जिससे पेत्रा की अर्थव्यवस्था और वैभव को गहरा आघात पहुँचा।
thumb|पेत्रा की चट्टानों में तराशी गई वास्तुकला
बाद की शताब्दियों में ईसाई धर्म के प्रसार के साथ यहाँ गिरजाघरों का निर्माण हुआ और कई पुराने मकबरों को चर्चों में बदल दिया गया। सातवीं शताब्दी की इस्लामी विजय और 12वीं शताब्दी में क्रूसेडर्स (धर्मयोद्धाओं) द्वारा किले बनाए जाने के बाद, यह शहर धीरे-धीरे निर्जन होने लगा। आठवीं शताब्दी के आसपास पेत्रा लगभग पूरी तरह खाली हो गया और सदियों तक बाहरी दुनिया के लिए गुमनाम रहा। अंततः 1812 में स्विस यात्री योहान लुडविग बुर्खार्ट ने इसे पुनः खोजा और पश्चिमी दुनिया को इसकी जानकारी दी।The Ancient City of Petra American Museum of Natural History 8 June 2012 https://www.amnh.org/explore/ology/archaeology/the-ancient-city-of-petra2 20 December 2025
20वीं शताब्दी में पुरातात्विक उत्खनन के माध्यम से पेत्रा का वास्तविक वैभव दुनिया के सामने आया। 1985 में यूनेस्को ने इसे 'विश्व धरोहर स्थल' घोषित किया। वर्ष 2007 में पेत्रा को 'विश्व के सात नए आश्चर्यों' में शामिल किया गया। आज यह अपने गुलाबी-लाल बलुआ पत्थरों से तराशे गए महलों, संकरी घाटियों (सिक) और अद्वितीय वास्तुकला के लिए विश्व भर के पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। The Ancient City of Petra American Museum of Natural History 8 June 2012 https://www.amnh.org/explore/ology/archaeology/the-ancient-city-of-petra2 20 December 2025
इन्हें भी देखें
जॉर्डन
विश्व धरोहर
नबाती
मादाइन सालेह
नाबातियन साम्राज्य
सन्दर्भ
श्रेणी:प्राचीन इमारतें व निर्माण
श्रेणी:जॉर्डन में विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:दुनिया के सात नए अजूबे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:म'आन प्रान्त
श्रेणी:तक्षित-शिला वास्तुकला