Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वनवर्ल्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|वनवर्ल्ड का प्रतीक चिह्न वनवर्ल्ड (अंग्रेज़ी: Oneworld, कंप्यूटर आरक्षण प्रणाली: *O, शैलीगत रूप: oneworld) १४ सदस्य विमान कंपनियों वाला एक वैश्विक एयरलाइन गठबंधन है। इसकी स्थापना १ फरवरी १९९९ को हुई। इस गठबंधन का घोषित उद्देश्य विश्व के बार-बार यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्राथमिक एयरलाइन गठबंधन बंता है। दिसंबर २०२२ से इसका मुख्यालय फोर्ट वर्थ, टेक्सास में स्थित है। इस गठबंधन में निम्नलिखित एयरलाइन्स शामिल हैं: अलास्का एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस, ब्रिटिश एयरवेज़, कैथे पैसिफ़िक, फिजी एयरवेज़, फ़िनएयर, इबेरिया एयरलाइंस, जापान एयरलाइंस, मलेशिया एयरलाइंस, क्वांटास एयरवेज़, क़तर एयरवेज, रॉयल एयर मारॉक, रॉयल जॉर्डनियन और श्रीलंकन एयरलाइंस। २० जून २०२२ को ओमान एयर ने घोषणा की कि वह ३० जून २०२५ तक औपचारिक रूप से गठबंधन में शामिल हो जाएगी।https://aviationweek.com/air-transport/airports-networks/oman-air-join-oneworld-giving-alliance-three-middle-east-airlines Oman Air To Join Oneworld, Giving Alliance Three Middle East Airlines 2022-06-29 aviationweek.com 2024-01-14https://www.executivetraveller.com/news/oman-air-joins-oneworld-on-30-june-2025 Oman Air to join Oneworld on June 30, 2025 2024-11-20 Executive Traveller 2025-01-06 मार्च २०२० तक, इसकी सदस्य एयरलाइन्स संयुक्त रूप से ३,२९६ विमानों का बेड़ा संचालित करती हैं, जो १७० देशों में लगभग १,००० हवाई अड्डों पर सेवा प्रदान करते हुए प्रतिवर्ष ४९ करोड़ से अधिक यात्रियों को १३,०००+ दैनिक उड़ानों के माध्यम से ले जाती हैं। यात्री संख्या के मामले में यह स्काईटीम (२०१९ में ६७.६ करोड़) और स्टार अलायन्स (२०१९ में ७६.२ करोड़) के बाद तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक एयरलाइन गठबंधन है।https://static.skyteam.com//contentapi/globalassets/pdfs/facts--figures-2020/eng-us_skyteam-factsheets_skyteam_2019.pdf SkyTeam Caring More About You skyteam.com en https://web.archive.org/web/20210709191012/https://static.skyteam.com//contentapi/globalassets/pdfs/facts--figures-2020/eng-us_skyteam-factsheets_skyteam_2019.pdf 9 July 2021 2021-03-31https://www.staralliance.com/documents/20184/680657/Star+Alliance+Facts+and+Figures+26+Members.pdf Facts and Figures staralliance.com en https://web.archive.org/web/20210709184323/https://www.staralliance.com/documents/20184/680657/Star+Alliance+Facts+and+Figures+26+Members.pdf 9 July 2021 2021-03-31 संदर्भ 30em बाहरी लिंक http://www.oneworld.com (अंग्रेज़ी में) श्रेणी:वेबग्रंथागार साँचा वेबैक कड़ियाँ