411 REFERENCE · Wikipedia
मातो ग्रोसो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मातो ग्रोसो (पुर्तगाली उच्चारण: [ˈmatu ˈɡɾosu] – lit. "घनी झाडियाँ") ब्राज़ील का एक राज्य है। पश्चिमी ब्राज़ील में स्थित यह आकार में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
पड़ोसी राज्य हैं रोन्डोनिया, अमेज़ोनास राज्य, पारा, टोकैन्टिन्स राज्य, गोइआस और मातो ग्रोसो डो सुल। दक्षिण पश्चिम में इसकी सीमाएँ बोलीविया से भी मिलती हैं। मातु ग्रोसु में कोई पहाड नहीं हैं और यहाँ जमीन लगभग सीधी ही है। गुफाओं, झरनों, जलप्रपातो से भरपूर चपाडा डोस गुईमारेस राष्ट्रीय उद्यान यहाँ का प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्र है। इसके उत्तर में जैव विविधता से भरपूर अमेज़न के प्रसिद्ध घने जंगल हैं। यहाँ शिंगु राष्ट्रीय उद्यान और अरागुआईया नदी भी हैं। दक्षिण की तरफ़ गीली भूमि पैंटानल हज़ारों पशु पक्षियों और जल जीवों का घर है।
== सन्दर्भ ==