411 REFERENCE · Wikipedia
क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली अमेरिकी पटकथा लेखक और निर्माता हैं। वे मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की कई फ़िल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें कैप्टन अमेरिका की तीनो फिल्में (द फर्स्ट अवेंजर, द विंटर सोल्जर तथा सिविल वॉर), थॉर: द डार्क वर्ल्ड, अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, अवेंजर्स: एंडगेम, तथा एबीसी द्वारा निर्मित टीवी श्रृंखला एजेंट कार्टर शामिल है। वे द क्रॉनिकल्स ऑफ़ नार्निया फिल्म फ्रेंचाइजी के पटकथा लेखक भी हैं।
२००४ की फ़िल्म द लाइफ एंड डेथ ऑफ पीटर सेलर्स के साथ उन्होंने पटकथा लेखन का अपना करियर शुरू किया, जिसके लिए उन्हें प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने फिल्म यू किल मी तथा पेन & गेन सरीखी फिल्मों की पटकथा भी लिखी है।
== फिल्मोग्राफी ==
=== फ़िल्में ===
=== टेलीविज़न ===
एजेंट कार्टर (रचयिता, लेखक, निर्माता) (२०१५–२०१६)
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर क्रिस्टोफर मार्कस
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर स्टीफन मैक्फीली