411 REFERENCE · Wikipedia
महाभारत के अनुवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महाभारत एक लंबे काल तक केवल संस्कृत में ही उपलब्ध था। लेकिन आज 21वीं सदी में इस महाकाव्य के कई अनुवाद मिलते हैं।
भारतीय भाषाएँ
भारत की निम्नलिखित भाषाओं में महाभारत का सम्पूर्ण अनुवाद है।
तमिल
तमिल में महाभारत का अनुवाद रामानुजाचार्य (இராமானுஜச்சாரியார்) ने 20वीं शताब्दी कें शुरू में किया था।
बंगाली
Kashi ram das (কালীপ্রসন্ন সিংহ) ने 19वीं सदी में महाभारत का पहला अनुवाद किया था।http://bn.banglapedia.org/index.php/%E0%A6%B8%E0%A6%BF%E0%A6%82%E0%A6%B9,_%E0%A6%95%E0%A6%BE%E0%A6%B2%E0%A7%80%E0%A6%AA%E0%A7%8D%E0%A6%B0%E0%A6%B8%E0%A6%A8%E0%A7%8D%E0%A6%A8
সিংহ, কালীপ্রসন্ন बांगलापीडीया bn 2021-03-14
मलयालम
कवि और संस्कृत के विद्वान कोङ्ङल्लूर् कुञ्ञिक्कुट्टन् तम्पुरान् (കൊടുങ്ങല്ലൂർ കുഞ്ഞിക്കുട്ടൻ തമ്പുരാൻ) महाभारत का अनुवाद मलयालम में किया है।http://mahabharata-resources.org/arrrv1.html Translation of Mahabharata Rajaraja Verma Mahabharat Resources en 2021-03-14 28 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210428060910/http://www.mahabharata-resources.org/arrrv1.html dead
हिन्दी
हिन्दी भाषा में महाभारत का अनुवाद गीता प्रेस द्वारा कीया गया है।
विदेशी भाषाएँ
संस्कृत से किया हुआ महाभारत का संपूर्ण अनुवाद केवल चार विदेशी भाषाओं में मिलता है: अंग्रेज़ी, चीनी, रूसी, और फारसी।
अंग्रेज़ी
19वीं सदी के किसारी मोहन गांगुली अंग्रेज़ी भाषा में महाभारत का अनुवाद करने वाले पहले व्यक्ति थे। 20वीं सदी आते-आते में पुरुषोत्तम लाल ने फिर से एक और अनुवाद पबलिश कीया।https://marathivishwakosh.org/9469/ पुरुषोत्तम लाल (Purushottam Lal) सदाशिव शिंदे मराठीविश्वकोश mr 2021-03-14 27 नवंबर 2020 https://web.archive.org/web/20201127145155/https://marathivishwakosh.org/9469/ dead 21वीं सदी का पहला संपूर्ण अनुवाद बिबेक देबराय ने कीया है।https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114825 Shri Bibek Debroy takes over as member NITI Aayog Press Information Bureau en 2021-03-14 2015-01-21 इस के इलावा अमरीका में क्ले संस्कृत पुस्कालय (Clay Sanskrit Library) भी एक संपूर्ण अनुवाद करने में जुटा हूया है।http://www.claysanskritlibrary.org/about_mahabharata.php Into the Fray: An Introduction to the Maha·bhárata वोगन पीलीकन (Vaughan Pilikian) Clay Sanskrit Library en 2021-03-14 23 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210423195041/http://www.claysanskritlibrary.org/about_mahabharata.php dead
इतालवी
इटली के शहर तोरीनो में 1835 में जन्मे मीकेले केरबाकेर (Michele Kerbaker) ने पद्य में महाभारत के कुछ पर्वों का अनुवाद कीया जो कि उनके मरने के बाद Il Mahabharata tradotto in ottava rima nei suoi principali episodi da Michele Kerbaker के नाम से प्रकाशित हुये थे।https://www.treccani.it/enciclopedia/michele-kerbaker_(Dizionario-Biografico)/ KERBAKER, Michele जीऊलीआनो बोकाली (Giuliano Boccali) इतालवी भाषा का विश्वकोश Treccani it 2021-03-14 2004
चीनी
महाभारत का संपूर्ण अनुवाद का काम चीनी भाषा में 1989 से शूरू हुआ और तकरीबन 16 साल चलने के बाद 2005 में खत्म हुआ। इस अनुवाद को मुख्य रूप से बीजींग विश्वविद्यालय के विदेशी भाषाओं के कार्यालय में संस्कृत के विद्बान हुआन पाओ शेन (黄宝生) ने किया है। चीनी अनुवाद का नाम 摩诃婆罗多 (मो ह पो लूओ दूओ) है।https://www.fmprc.gov.cn/ce/cein/chn/wh/zywhxw/t247285.htm 印度史诗《摩诃婆罗多》中文全译本问世 भारत में चीनी दुतावास 2021-03-14 2006-04-19 zh
जापानी
जापानी में महाभारत के दो अनुवाद मिलते हैं। पहला संपुर्ण अनुवाद भारतविद यामागीवा मोतो (山際素男) ने सानीची पबलिशिंग हाऊस के लिए 1900 के दशक में किया था। マハーバーラタ (माहाबाराता) नाम के यह अनुवाद अंग्रेज़ी से जापानी में था। दुसरा अनुवाद 2000 के दशक में प्राचीन भारतीय साहित्य के शाश्त्री कामीमूरा कात्सूहीको (上村勝彦) ने संस्कृत से किया था।http://www.tufs.ac.jp/blog/ts/g/aoyama/files/sea-20081127.pdf マハーバーラタの概要:マハーバーラタの主要登場人物の紹介とあらすじ टोकीयो विश्वविद्यालय का विदेशी भाषा विभाग (東京外国語大学) 2021-03-14 ja दुसरे अनुवाद का नाम 原典訳 マハーバーラタ (देनतेनवाे माहाबाराता) है।https://ja.wikipedia.org/wiki/%E4%B8%8A%E6%9D%91%E5%8B%9D%E5%BD%A6 上村勝彦 जापानी वीकीपीडीया 2021-03-14 ja
फ्रांसीसी
फ्रांसीसी भाषा में महाभारत के अनुवाद का काम इप्पोलीत फोश (Hippolyte Fauche) ने 19वीं शताब्दी में शुरू किया था। दस खंडो के अनुवाद के बाद उनकी मृत्यु हो गयी और काम अधूरा रह गया। उनके अनुवाद को फ्रासीसी विकिस्रोत पर पढा जा सकता है। 21वी श्ताब्दी में गी वांसां (Guy Vincent) और जीये शाओफेलबेरगर ( Gilles Schaufelberger) फिर से शुरू किया है। उन्होने अभी तक तीन खंड अनुवाद कर लिये हैं: आदिपर्व (Tome I: la Genèse du monde), सभापर्व (Tome II: Rois et Guerriers), और अरयण्कपर्व (Tome III: Les Révélations)।http://www.neurom.ch/mbh/home.htm Du Mahâbhârata fr 2021-03-14 27 दिसंबर 2008 https://web.archive.org/web/20081227210109/http://www.neurom.ch/mbh/home.htm bot: unknown
फारसी
बादशाह अकबर के कहने पर महाभारत का अनुवाद फारसी, जो कि उस वक्त भारत की राजभाषा थी जैसे अंग्रेज़ी आज है, में हुआ था। रज़मनामा ( رزمنامه) नाम के इस अनुवाद के फतहपुर सिकरी के अनुवादघर में हुआ था।
रूसी
रूसी में महाभारत के कई अनुवाद मौजूद हैं। महाभारत के कुछ अंश तो 1840 में ही अनुवाद हो चुके थे। लेकिन से सब से नया और संपुर्ण अनुवाद महापडिंत व्लादिमीर इवानोविच काल्यानोव (Кальянов, Владимир Иванович) का संपुर्ण अकादमिक अनुवाद है। इस के रूसी मे Полный академический перевод (पोलनी अकादिमीचेस्की पिरिवोद) कहते हैं। इस अनुवाद पर काम 1950 में शुरू हुआ था और 2017 में खत्म हुआ।https://bigenc.ru/literature/text/2195297 «МАХАБХА́РАТА» या. वे. वासीलीकोव, ये. एम. गोरोखोवनिक (Я. В. Васильков; Е. М. Гороховик) Большая Российская Энциклопедия (महान रूसी विश्वकोश) ru 2021-03-14 16 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210516182605/https://bigenc.ru/literature/text/2195297 dead
इन्हें भी देखें
महाभारत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
किसारी मोहन गांगुली https://web.archive.org/web/20210306142642/https://sacred-texts.com/hin/maha/ 6 मार्च 2021 (अंग्रेज़ी)
इप्पोलीत फोश का अनुवाद (फ्रांसीसी)
श्रेणी:महाभारत