411 REFERENCE · Wikipedia
श्वसन पात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|शारीरिक रचना और श्वसन पात का कारण
श्वसन पात श्वसन तंत्र द्वारा अपर्याप्त गैस विनिमय के कारण होती है। यह धमनी ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड या दोनों के सामान्य स्तर पर न होने के कारण होता है। रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा में कमी को हाइपोक्सिमिया तथा धमनी में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि को हाइपरकेपनिया कहा जाता है।रेस्पिरेटरी फेल्यर https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/24835-respiratory-failure क्लीवलैंड क्लिनिक 13 अक्टूबर 2025 en श्वसन पात को कार्बन डाइऑक्साइड के उच्च स्तर के आधार पर टाइप 1 या टाइप 2 के रूप में वर्गीकृत किया जाता है तथा यह तीव्र या दीर्घकालिक हो सकती है।
कारण
श्वसन पात मस्तिष्क में इस्केमिया के कारण चेतना की परिवर्तित अवस्था का कारण बनती है। विभिन्न प्रकार की स्थितियां श्वसन पात का कारण बन सकती हैं। फेफड़ों में हवा के प्रवाह का कम होना, ख़राब रक्त आपूर्ति और रक्त और हवा के बीच ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करने की क्षमता का सीमित होना आदि इसके प्रमुख कारण हैं।मिराबिल विंसेंट एस. शेबल एमन संकरी अब्दुलगनी बर्न्स ब्रेकन रेस्पिरेटरी फेल्यर इन एडल्ट्स https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK526127/ स्टेटपर्ल्स स्टेटपर्ल्स पब्लिशिंग 13 अक्टूबर 2025 2025
उपचार
तीव्र श्वसन पात के उपचार में ब्रोंकोडायलेटर्स (वायुमार्ग की बीमारी के लिए), एंटीबायोटिक्स (संक्रमण के लिए), ग्लूकोकोर्टिकोइड्स (कई कारणों के लिए), मूत्रवर्धक (फुफ्फुसीय शोफ के लिए) जैसी दवाएं शामिल हो सकती हैं। ओपिओइड की अधिक मात्रा के कारण होने वाली श्वसन पात का उपचार एन्टीडोट नालोक्सोन से किया जा सकता है। इसके विपरीत अधिकांश बेंजोडायजेपाइन ओवरडोज में इसके प्रतिविष फ्लुमाज़ेनिल से कोई लाभ नहीं होता है। श्वसन पात के कुछ मामलों में श्वसन चिकित्सा या श्वसन फिजियोथेरेपी लाभकारी हो सकती है।वोंग वाई पोंग फिजिकल थेरेपी फॉर ए पेशेंट इन एक्यूट रेस्पिरेटरी फेल्यर फिजिकल थेरेपी 1 जुलाई 2000 80 7 662–670 10.1093/ptj/80.7.662 https://academic.oup.com/ptj/article-abstract/80/7/662/2842497?redirectedFrom=fulltext&login=false 13 अक्टूबर 2025
इन्हें भी देखें
श्वसन तंत्र
श्वसन तंत्र संक्रमण
सन्दर्भ
श्रेणी:श्वसन तंत्र रोग
श्रेणी:मृत्यु के कारण