411 REFERENCE · Wikipedia
रोडरनर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कंप्यूटर बनाने वाली शीर्ष कंपनी आईबीएम दुनिया का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर बना रही है जो प्रति सेकेंड में 1.6 हज़ार खरब तक गणना करने में सक्षम होगा।
कंपनी ने इसका नाम 'रोडरनर' रखा है और इसे अमरीकी शहर न्यू मेक्सिको की लॉस अलामोस प्रयोगशाला में तैयार किया जाएगा. यह नया सुपर कंप्यूटर मौजूदा सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर ब्लूजीन/एल से चार गुना अधिक शक्तिशाली होगा। ग़ौरतलब है कि ब्लूजीन/एल को भी आईबीएम ने ही बनाया है। नए कंप्यूटर में पारंपरिक सुपर कंप्यूटर प्रोसेसर और सोनी प्ले स्टेशन-3 के लिए तैयार किए गए सेल चीप प्रोसेसर का प्रयोग किया जाएगा. यह प्रयोगशाला अमरीकी ऊर्जा विभाग की है। ऊर्जा विभाग ने जारी बयान में कहा, "इस मशीन का प्रयोग यह सुनिश्चित करने में किया जाएगा कि अमरीकी परमाणु हथियार सुरक्षित और विश्वस्त हैं। आईबीएम ने कहा है कि सुपर कंप्यूटर 'पेटाफ्लॉप स्पीड' हासिल कर सकेगा। एक पेटाफ्लॉप का अर्थ है प्रति सेकेंड एक हज़ार खरब गणना की क्षमता. हालांकि जब इसकी गति चरम पर होगी तो यह एक सेकेंड में 1.6 हज़ार खरब तक गणना करने में सक्षम होगा। मौजूदा सुपर कंप्यूटर ब्लूजीन/एल की क्षमता 'टेरफ्लॉप स्पीड' की ही है। यानी यह प्रति सेकेंड 100 अरब की गणना करने में सक्षम है।
श्रेणी:सुपर कंप्यूटर