411 REFERENCE · Wikipedia
भूकम्पविज्ञान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भूकम्प विज्ञान (Seismology) भौतिक भूगोल की एक प्रमुख शाखा हैं, जिसके अन्तर्गत भूकम्पों का वैज्ञानिक अध्ययन एवं तथ्यपूर्ण विश्लेषण शामिल किया गया हैं।
भूकम्प से सावधानियाँ
भूकम्प से संबंधित अधिकांश चोटें और मौतें, मलबा गिरने, कांच टूटकर गिरने और भवनों व पुलों जैसी निर्माण संरचनाओं के ध्वस्त होने के कारण होती हैं। भूकम्प के कारण भूस्खलन, बर्फीले तूफान, अग्निकांड और सुनामी भी उत्पन्न हो सकते हैं।भूकम्प आने के पहलेभूकम्प आने से पहले तैयारी कर लेने से आपके घर और कारोबार को होने वाली क्षति कम करने और आपको जीवित बचने में मदद मिलती है। एक घरेलू आपातकालीन योजना तैयार करें। अपने घर में अपने आपातकालीन बचाव वस्तुएं व्यवस्थित करें और इनका सही रखरखाव बनाए रखें, साथ ही एक साथ ले जाने योग्य गेटअवे किट (बचाव किट) भी तैयार करें। गिरने, ढंकने और थामने का अभ्यास करें।अपने घर में, स्कूल या कार्यस्थल में सुरक्षित स्थलों को पहचानें।
भूकम्प के दौरान
यदि आप किसी भवन के अंदर हैं, तो कुछ कदम से अधिक न चलें, खुद को गिराएं, ढंकें और थामे रखें। कम्पन थम जाने तक अंदर ही रहें और बाहर तभी निकलें जब आप यह निश्चित कर लें कि अब ऐसा करना सुरक्षित है। न्यूजीलैण्ड में अधिकांश भवनों में आप अधिक सुरक्षित रहेंगे यदि आप कम्पन थमने तक वहीं ठहरते हैं।यदि आप किसी एलिवेटर पर हैं, तो खुद को गिराएं, ढंकें और थामे रखें। कम्पन थमने पर नजदीकी फर्श पर जाने की कोशिश करें यदि आप सुरक्षित रूप से ऐसा कर सकें। यदि आप बाहर हैं, तो इमारतों, पेड़ों, स्ट्रीटलाइटों और बिजली की लाईनों से कुछ कदम से अधिक दूर न जाएं, फिर खुद को गिराएं, ढंकें और थामे रखें। यदि आप किसी बीच पर तट के निकट हैं, तो खुद को गिराएं, ढंकें और थामे रखें और फिर तत्काल ऊंची जमीन की ओर जाएं यदि भूकम्प के बाद सुनामी आ रही हो। यदि आप वाहन चला रहे हैं, तो किसी खुली जगह तक जाएं, रूकें और वहीं ठहरें और अपनी सीटबेल्ट को तब तक कसे रखें जब तक कि कम्पन न थम जाएं। एक बार कम्पन थम जाने पर, सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें और उन पुलों या ढलानों पर न जाएं जो क्षतिग्रस्त हो चुके हो सकते हैं। यदि आप किसी पर्वतीय क्षेत्र में या अस्थिर ढलानों या खड़ी चट्टानों पर हैं, तो मलबा गिरने या भूस्खलन होने के प्रति सचेत रहें।
भूकम्प आने के बाद
अपने स्थानीय रेडियो केन्द्रों का प्रसारण सुनें जहां आपातस्थिति प्रबंधन कर्मचारी, आपके समुदाय और परिस्थिति के लिए सबसे उपयुक्त सलाह देंगे। भूकम्प के बाद के झटके महसूस करने के लिए तैयार रहें।
यदि चोट लगी हो तो अपनी जांच करें और आवश्यक होने पर प्राथमिक चिकित्सा प्राप्त करें। दूसरों की मदद करें यदि आप ऐसा कर सकें।
सतर्क रहें कि बिजली आपूर्ति भंग हो सकती है और फायर अलार्म तथा स्प्रिंकलर सिस्टम भूकम्प के दौरान भवन में काम करना बंद कर सकते हैं चाहे आग न लगी हो। इसकी जांच करें और छोटी-मोटी आग हो तो बुझा दें।
यदि आप किसी क्षतिग्रस्त भवन में हैं, तो बाहर आने की कोशिश करें और एक सुरक्षित, खुला स्थान खोजें। एलिवेटरों के बजाय सीढि़यों का इस्तेमाल करें।
बिजली की गिरी हुई लाईनों या टूटी गैस लाईनों का ध्यान रखें और क्षतिग्रस्त इलाके से बाहर निकल जाएं।
आपातकालीन कॉलों के लिए लाईनें खुली रखने के लिए फोन का उपयोग केवल छोटी, जरूरी कॉलों के लिए ही करें।
यदि आपको गैस की गंध आती है या आप कोई धमाके या सरसराहट की आवाज सुनते हैं, तो एक खिड़की खोलें, हर एक को जल्दी से बाहर निकालें और गैस बंद कर दें यदि आप ऐसा कर सकें। यदि आप चिंगारियां निकलती देखें, टूटे हुए तार या बिजली के सिस्टम क्षतिग्रस्त हो चुके देखें, तो मुख्य फ्यूज बॉक्स से बिजली आपूर्ति बंद कर दें यदि ऐसा करना सुरक्षित हो।
अपने जानवरों को अपने सीधे नियंत्रण में रखें वरना वे बेचैन होकर इधर-उधर भाग सकते हैं। अपने जानवरों को खतरों से बचाने और अन्य लोगों को आपके जानवरों से बचाने के उपाय करें।
यदि आपकी संपत्ति नष्ट हो गई हो, तो बीमा उद्देश्यों के लिए इसका विवरण लिखें और फोटो खींच लें। यदि आपकी सम्पत्ति किराए की है, तो अपने मकान-मालिक से सम्पर्क करें और अपनी संबंधित बीमा कंपनी से सम्पर्क करें जितनी जल्दी संभव हो सके।
श्रेणी:भूविज्ञान
श्रेणी:भूकम्प
*