Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जामनगर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जामनगर Jamnagarજામનગર नगर Lakhota_Tower_in_evening_by_Rangilo.JPG लखोटा झील काठियावाड़ का रत्न, सौराष्ट्र का पेरिस, तेल का शहर, पीतल नगर, छोटा काशि India Gujarat right गुजरात में जामनगर 22.47 N 70.07 E inline,title देश India राज्य गुजरात क्षेत्र सौराष्ट्र ज़िला जामनगर ज़िला स्थापना 1540 ईसवी महापौर परिषद जामनगर नगरपालिका महापौर बीनाबेन कोठारी Metric 125 5 17 700000 2011 5780 जामनगरी भाषाएँ आधिकारिक गुजराती, कच्छी, हिन्दी, अंग्रेज़ी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 361 001-08 दूरभाष कोड 0288 GJ-10 साक्षरता दर 82.58% www.mcjamnagar.com जामनगर (Jamnagar) भारत के गुजरात राज्य के जामनगर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय है और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केन्द्र है। जामनगर अरब सागर से लगा कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702 इतिहास जामनगर का निर्माण जामसाहेब ने 1540 में करवाया था। अब यह गुजरात के जामनगर ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है।https://www.thelallantop.com/elections/gujarat-elections-2017-story-of-jamnagar-city-named-after-sardar-jam-rawal/ कहानी उस शहर की जहां के खरगोश भी कुत्तों को भगा देते थे LallanTop - News with most viral and Social Sharing Indian content on the web in Hindi hi 2020-06-25 https://web.archive.org/web/20190406223853/https://www.thelallantop.com/elections/gujarat-elections-2017-story-of-jamnagar-city-named-after-sardar-jam-rawal/ 6 अप्रैल 2019 live यातायात और परिवहन जमनगर शहर सड़क, रेल और वायुमार्ग से जुड़ा हुआ है। उद्योग और व्यापार सीमेंट, मिट्टी के बर्तन, वस्त्र और नमक यहाँ के प्रमुख औद्योगिक उत्पाद हैं। यह शहर बांधनी कला, जरी की कढ़ाई और धातुकर्म के लिए प्रसिद्ध है। जामनगर रिफ़ाइनरी भारत और विश्व की सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी है। यहाँ प्रति दिन 1.24 मिलियन बैरल तय्यार होता है। इसका स्वामित्व रिलायंस इंड्स्ट्रीज़ के पास है। ब्रासपार्ट उद्योग। शिक्षण संस्थान यहाँ के शैक्षणिक संस्थानों में दोषी कालीदास आर्ट ऐंड साइंस कॉलेज, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, एम. पी. शाह मेडिकल कॉलेज, एम. पी. कॉमर्स कॉलेज और वी. एम. मेहता कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ऐंड आर्ट्स शामिल हैं। यहाँ गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी स्थित है। जामनगर में देश का एकमात्र आयुर्वेदिक महाविद्यालय अपनी टाई एण्ड डाई (बन्धानी) कला के लिए भी प्रसिद्ध है। पर्यटन पर्यटन की दृष्टि से जामनगर में लकोटा संग्रहालय, डॉ॰ अम्बेडकर उद्यान, काली मंदिर, जैन मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी संप्रदायका मूल स्थान श्री 5 नवतनपुरी धाम-खीजडा मंदिर, श्री स्वामी नारायण मंदिर, माणिक भाई मुक्ति धाम, शाही महल, प्रताप विलास आदि दर्शनीय हैं। जामनगर के बीचोंबीच एक सुंदर झील है, साथ ही दो भव्य प्राचीन इमारतें कोठा बैस्टिऑन और लखौटा स्थित हैं, जहाँ सिर्फ पत्थर के पुल द्वारा ही पहुँचा जा सकता है। कई ऐतिहासिक मंदिरों और महलों के साथ-साथ शहर में आधुनिक कारख़ाने, अस्तपताल और आवासीय क्षेत्र भी हैं। जामनगर में ही देश का प्रथम व विश्व का द्वितीय सोलर चिकित्सालय सोलेरियम है। महाराज रणजीतसिंह द्वारा स्थापित इस अस्पताल में सूर्य की किरणों के द्वारा उपचार किया जाता है। जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 4,47,734 है। इन्हें भी देखें जामनगर जिला खिजड़ा मंदिर सन्दर्भ श्रेणी:गुजरात के शहर श्रेणी:जामनगर ज़िला श्रेणी:जामनगर ज़िले के नगर *