Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेगासस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूनानी Bellerophon riding Pegasus and killing the Chimera, Roman mosaic, the Rolin Museum in Autun, France, 2nd to 3rd century AD.jpg बेलेरोफॉन पेगासस पर सवार होकर चिमेरा का वध करते हुए, औटुन, म्यूज़े रोलिन से प्राप्त गैलो-रोमन मोज़ेक का केंद्रीय पदक, दूसरी से तीसरी शताब्दी ई. क्रिसोर और कुछ अन्य सौतेले सहोदर पेगासस हिप्पोक्रीन, माउंट हेलिकॉन पोसाइडन और मेडुसा पेगासस (grc Πήγασος Pḗgasos; la Pegasus, Pegasos) यूनानी पौराणिक कथाओं में एक पंख वाला घोड़ा है। इसे सामान्यतः सफेद घोड़े के रूप में चित्रित किया जाता है। उसका जन्म घोड़ों के देवता पोसाइडन (पिता) और देवी गोर्गन मेडुसा (माता) से हुआ। पेगासस के भाई का नाम क्रिसोर था। दोनों भाई मेडुसा के रक्त से तब पैदा हुए थे जब उनकी माता का सिर पर्सियस ने काट दिया था। यूनानी-रोमन कवियों ने उनके जन्म के बाद के बाद स्वर्ग में आरोहण और ज़ीउस के प्रति उनकी आज्ञा के बारे में लिखा। इन कविताओं के अनुसार उसे ओलम्पस से बिजली और गर्जना लाने का निर्देश मिला। पेगासस माउंट हेलिकॉन के फव्वारे हिप्पोक्रीन का निर्माता है, वो यूनानी नायक बेलेरोफोन द्वारा पीरेने के फव्वारे के निकट अथीना और पोसीडॉन की मदद से पकड़ा गया था। पेगासस ने बेलेरोफोन को उसपर सवार होने दिया ताकि वो राक्षस किमेरा को हरा सके। बाद में माउंट ओलंपस तक पहुँचने की कोशिश करते हुए बेलेरोफोन पेगासस की पीठ से गिर गया। ओलम्पस पहुँचने की कोशिश में पेगासस और बेलेरोफोन दोनों को ज़ीउस द्वारा मार दिया जाता है। अन्य कथाओं के अनुसार ज़ीउस पेगासस को ओलंपस ले जाता है ताकी वो अपने बिजली गिराते तीर ले सके। पेगासस को मिट्टी के प्राचीन यूनानी बर्तनों में समृद्धता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। शब्द-व्युत्पति कवि हेसियोद द्वारा दी गई पेगासस शब्द की व्युत्पत्ति सबसे अधिक लोकप्रिया है। इसके अनुसार पेगासस शब्द की व्युत्पत्ति पेहगी पेगी (grc πηγή grc pēgē अर्थात् कुंडलीनुमा कुआं) से हुई है जो ओकेनोस के पेगाई को से सम्बंधित है जहाँ उसका जन्म हुआ था।Noted by Karl Kerényi, The Heroes of the Greeks, 1959:80: "In the name Pegasos itself the connection with a spring, pege, is expressed." नाम की अन्य प्रस्तावित व्युत्पति लुवियन भाषा के शब्द पिहासास (xlu pihassas) से हुई जिसका अर्थ "रोशनी" है।The connection of Pegasus with Pihassas was suggested by H.T. Bossert, "Die phönikisch-hethitischen Bilinguen vom Karatepe", Jahrbuch für kleinasiatische Forschung, 2 1952/53:333, P. Frei, "Die Bellerophontessaga und das Alte Testament", in B. Janowski, K. Koch and G. Wilhelm, eds., Religionsgeschichtliche Beziehungen zwischen Kleinasien, Nordsyrien und der Alte Testament, 1993:48f, and Hutter, "Der luwische Wettergott pihašsašsi under der griechischen Pegasos", in Chr. Zinko, ed. Studia Onomastica et Indogermanica... 1995:79–98. Commentary was provided by R. S. P. Beekes in his Etymological Dictionary of Greek, Brill, 2009, p. 1183. सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Pegasus Pegasus श्रेणी:संस्कृति में अश्व