411 REFERENCE · Wikipedia
जबलपुर मेट्रो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी २०२६
जबलपुर मेट्रोसारांशप्रकारत्वरित परिवहनदैनिक यात्री संख्या२,००,०००मुख्यालयजबलपुर नगर निगमसंचालनसंचालन प्रारम्भप्रस्ताविततकनीकी विवरणप्रणाली की लम्बाई६४ किलोमीटर (४० मील)
जबलपुर मेट्रो, जिसे जबलपुर मेट्रो रेल भी कहा जाता है, जबलपुर महानगरीय क्षेत्र के नगर जबलपुर में प्रस्तावित एक तीव्र यातायात प्रणाली है। यह परियोजना राज्य के मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा १३ मार्च २०१४ को घोषित की गई थी। मुख्यमन्त्री ने पुनः २७ सितम्बर २०२३ को जबलपुर में आयोजित एक बैठक में यह घोषणा की कि जबलपुर को मेट्रो रेल प्राप्त होगी। इस परियोजना की व्यवहार्यता का परीक्षण एक अध्ययन के माध्यम से किया गया। व्यवहार्यता प्रतिवेदन का कार्य दिसम्बर २०१७ में पूर्ण हुआ तथा प्रतिवेदन जनवरी २०१८ में प्रकाशित किया गया।https://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/jabalpur-to-get-metro-train-before-bhopal-indore-chouhan.html Jabalpur to get metro train before Bhopal, Indore: Chouhan 13 March 2014 The Pioneer 16 July 2018 22 जनवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250122105413/https://www.dailypioneer.com/state-editions/bhopal/jabalpur-to-get-metro-train-before-bhopal-indore-chouhan.html dead
मार्ग
जबलपुर मेट्रो, जबलपुर मेट्रो रेल निगम के अधीन, मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित अनुसार ५ चरणों में ५ मार्गों पर संचालित होगी। ये इस प्रकार हैं-
चरण १ :- हाउबाग जबलपुर से पंचशील नगर होते हुए ग्वारीघाट।
चरण २ :- जबलपुर रेलवे स्टेशन से नीमखेड़ा, छावनी, तिलहरी एवं सलीवाड़ा होते हुए।
चरण ३ :- मदन महल रेलवे स्टेशन से डुमना प्राकृतिक अभयारण्य उद्यान होते हुए जबलपुर विमानक्षेत्र।
चरण ४ :- मदन महल रेलवे स्टेशन से गरहा पुलिस स्टेशन होते हुए कचनार नगर।
चरण ५ :- कछपुरा रेल स्थानक से इस्कॉन जबलपुर होते हुए तिलवारा घाट।
सन्दर्भ
श्रेणी:मेट्रो
श्रेणी:मेट्रो रेल
श्रेणी:जबलपुर
श्रेणी:भारतीय रेल परिवहन आधार