Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंद्रा बंदरगाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा बंदरगाह, मुंद्रा बंदरगाह, गुजरात के कच्छ जिले में कच्छ की खाड़ी के उत्तरी किनारे पर स्थित, भारत का पहला निजी बंदरगाह है। यह देश का सबसे ज्यादा वस्तुओं आयात निर्यात करने वाला वाणिज्यिक बंदरगाह भी है। पहले इसे अडानी समूह के "मुंद्रा पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड" (एम॰पी॰ए॰एस॰ई॰जेड॰) द्वारा संचालित किया जाता था, और बाद में इसे ''अडानी पोर्ट्स एंड सेज लिमिटेड" (ए॰पी॰एस॰ई॰जेड॰) में विस्तारित कर कई अन्य बंदरगाहों के प्रबंधन में शामिल किया गया। वित्त वर्ष 2020-21 में इस बंदरगाह ने 144.4 मिलियन टन समानों का आयात निर्यात किया।https://economictimes.indiatimes.com/PDAET/articleshow/4839907.cms “वस्तुओं के आयात निर्यात में वृद्धि के कारण मुंद्रा बंदरगाह का लाभ 76% बढ़ गया।” इकनॉमिक टाइम्स 31 जुलाई 2009 वर्तमान में यह 155 मीट्रिक टन से अधिक माल का संचालन करता है, जो भारत के कुल समुद्री व्यापार का लगभग 11 प्रतिशत है। मुंद्रा पोर्ट आधुनिक सुविधाओं और प्रभावशाली अवसंरचना के कारण देश की निर्यात-आयात गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है।ए॰पी॰एस॰ई॰जेड॰ - परिचालन प्रदर्शन अद्यतन https://www.bseindia.com/xml-data/corpfiling/AttachLive/7c86b79d-bee6-4966-9ce4-50409efb2a01.pdf BSE 6 अप्रैल 2021 23 मार्च 2023 15 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230315000824/https://www.bseindia.com/xml-data/corpfiling/AttachLive/7c86b79d-bee6-4966-9ce4-50409efb2a01.pdf dead इतिहास मुंद्रा बंदरगाह न केवल भारत का पहला निजी बंदरगाह है, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख केंद्र भी है। इसे 1998 में गुजरात अदानी पोर्ट लिमिटेड के रूप में निगमित किया गया और 2001 में इसका संचालन शुरू हुआ। बाद में कंपनी का नाम बदलकर मुंद्रा पोर्ट एंड सेज लिमिटेड कर दिया गया। इस परियोजना के लिए कई अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक संगठन ने वित्तीय सहायता प्रदान की। मुंद्रा बंदरगाह अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। यह समुद्री रेशम मार्ग का हिस्सा है, जो चीन के तट से भूमध्य सागर तक होते हुए मध्य यूरोप तक आयात निर्यात करता है। इस बंदरगाह ने भारत के व्यापार और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।जीन-मार्क एफ. ब्लैंचर्ड "चीन की समुद्री रेशम मार्ग पहल और दक्षिण एशिया"" (2017), pp 81. इन्हें भी देखें रेशम मार्ग संदर्भ श्रेणी: भारत के बंदरगाह