411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिब्राल्टर जिब्राल्टर Flag of Gibraltar.svg Coat_of_arms_of_Gibraltar1.svg Location Gibraltar EU.png Nulli Expugnabilis Hosti2(लेटिन)"कोई दुश्मन हमें नहीं निकाल सकता".1 जिब्राल्टर राष्ट्रगान गॉ़ सेव द क्वीन अंग्रेजी Unofficial languagesVernacular स्पेनिशLlanito जिब्राल्टर 36 8 N 5 21 W जिब्राल्टर जिब्राल्टेरियन (of mixed Genoese, Maltese, Portuguese and Andalusian descent), other British, Moroccan and Indian जिब्राल्टेरियन ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र राज्य प्रमुख राज्यपाल मुख्यमंत्री महारानी एलिजाबेथ द्वितीय रॉबर्ट फुल्टन पीटर कारुआना 229 वां 1 E6 6.8 2.6 0% 28,875 207 वां जनवरी 2008 4,290 11,154 5 वां $1066 मिलियन 197 वां 2005 $38,200 अनुपलब्ध घटना तारीख कब्जा सत्तान्तरित राष्ट्रीय दिवस संविधान दिवस 4 अगस्त 1704 11 अप्रैल 1713 10 सितंबर 29 जनवरी 2008 0.961 Filling Gaps in the Human Development Index, United Nations ESCAP, February 2009 20वाँ जिब्राल्टर पाउंड £2 GIP .gi, GI, GIB, 292, GBZ सीईटी +1 सीईएसटी +2 .gi3 3504 Bernard of Clairvaux & Our Lady of Europe National Symbols of Gibraltar Pegged with UK pound sterling at par. Coins and notes issued by the Government of Gibraltar. The .eu domain is also used, as it is shared with other European Union members. Before February 10 2007, 9567 from Spain.
जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। यह विश्व में सबसे छोटी सीमा वाला देेेश है।
जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया।
यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। 1713 ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है।
जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं।
जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (177-83) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 3/16 वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है।
Yh
इसका नाम सातवीं सदी के बहादुर मुस्लिम सेनानी तारिक़ बिन ज़ियाद के नाम पर रखा गया था। यहाँ की चट्टानों को अरबी में जबल अल तारिक़ (तारिक का पहाड़) कहा गया जो स्पेनिश इलाकों में जिब्राल्टर के नाम से जाना गया।
बाहरी कड़ियाँ
Gibraltar जिब्राल्टर
श्रेणी:जिब्राल्टर
श्रेणी:इबेरिया प्रायद्वीप