Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ोर्थ का नदमुख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|फ़ोर्थ के नदमुख की उपग्रहीय तस्वीर thumb|300px|फ़र्थ पर स्थित फ़ोर्थ ब्रिज और फ़ोर्थ रेल ब्रिज फ़र्थ ऑफ फ़ोर्थ यानी फ़ोर्थ का नदमुख(गैलिक:Linne Foirthe), स्कॉटलैंड के फ़ोर्थ नदी का समुद्री मुख है। यहाँ से फोर्थ नदी उत्तरी सागर से मिलती है। इसके दोनों तटों पर: उत्तर की ओर फ़ाइफ़ और दक्षिण की ओर लोदियन क्षेत्र स्थित हैं। रोमन काल के समय इसे बोडोट्रिया के नाम से जाना जाता था। इसकी दक्षिणी तट पर ही एडिनबर्ग नगर भी स्थित है। परिचय भुगोल भूगर्भ विज्ञान के अनुसार, यह भूरचना, एक जाॅर्ड है। इसकी निर्माण आखिरी हिमनदीय काल में फ़ोर्थ ग्लेशियर(हिमनद) द्वारा हुआ था। इसके किनारों पर कई छोटे बड़े नगर, उपनगर व शहर बसते हैं। इनके अलावा, ग्रेंजमाउथ में, पेट्रोकेमिकल उद्योग के कॉन्प्लेक्स, लीथ में एक व्यापारिक बंदरगाह, मीथिल पर में ऑयलरिग निर्माण यार्ड एवं अन्य कुछ जहाज निर्माण जैसे समुद्र-संबंधित उद्योग स्थित हैं। इस भूरचना की का अंदरुनी हिस्सा जोकि किनकार्डिन और फोर्थ ब्रिजों के बीच में है, ने अपनी काफी जलक्षेत्र को, कृषि, उद्योग और रिहाइश के लिए जमीन भरे जाने कारण, खो दिया है। इसके किनारों पर कई ऐतिहासिक गाँव भी स्थित हैं: उदाहरणस्वरुप- छठी शताब्दी का कलराॅस(Culross) गाँव, जहाँ संत कैंटिजर्न का जन्म हुआ था। परिवाहन परिवहन के लिए, इस जलरचना पर मुख्य रूप से चार पुल हैं। इनमें किनकार्डिन ब्रिज, फोर्थ रोड ब्रिज और फोर्थ ब्रिज शामिल हैं, इनके अलावा, 2008 से एक नए पुल, क्लैकमैनेनशायर ब्रिज को भी परिवहन के लिए खोला गया है। साथ ही, क्वींसफ़ेरी क्रासिंग नामक एक नया पुल फोर्थ रोड ब्रिज के किनारे अभी निर्माणाधीन है। योजना अनुसार वर्ष 2016 तक इसके भी खुल जाने की संभावना है। जुलाई 2007 मैं एक नई होवरक्राफ़ट यात्री सेवा ने पोर्टोबेलो, एडिनबर्ग से कर्कैल्डी, फ़ाइफ़ के बीच अपनी दो-हफ़्तों की परीक्षण अवधि को पूरा किया। इस सेवा को मूल रूप से, फोर्थ रोड बृज पर से यात्रियों के बोझ को हल्का करने के लिए योजित करने की बात थी। योजनानुसार, इसके सफल होने से, प्रतिवर्ष करीब 877000 यात्रियों का बोझ पुलों पर से कम होने का अनुमान था, परंतु किसी कारणवश, योजना को 2011 में स्थगित कर दिया गया। चित्रपट्टिका File:Theforthbridges fromdalmeny.jpg 25000 6867 फ़र्थ के नदमुख की एक पैनोराणिक तस्वीर, फोर्थ ब्रिज और फोर्थ रेल ब्रिज दृश्यमान हैं 300 इन्हें भी देखें फ़ोर्थ नदी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Forth Isle of May bird observatory Forthfast experimental hovercraft service, 16–28 July 2007 Inchcolm Virtual Tour Take a virtual tour around some of the Inchcolm's military defences श्रेणी:स्काॅटलैंड का भुगोल श्रेणी:स्काॅटलैंड श्रेणी:एडिनबर्ग श्रेणी:जलरचना श्रेणी:ब्रिटेन का भुगोल