411 REFERENCE · Wikipedia
युनिवर्सल मोटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|किसी छोटे युनिवर्सल मोटर की रोटर
युनिवर्सल मोटर या सर्वविद्युत मोटर वह मोटर है जिसे एक-फेजी प्रत्यावर्ती धारा तथा दिष्ट धारा दोनों से चलाया जा सकता है। यह वास्तव में सिरीज डीसी मोटर होती है। इसे एसी कम्युटेटर मोटर की श्रेणी में रखा जाता है। घरों में उपयोग में आने वाला मिक्सर का मोटर यूनिवर्सल मोटर ही होता है। इसके अतिरिक्त रेलगाडी का इंजन खींचने के लिये (ट्रैक्शन मोटर) यूनिवर्सल मोटर का ही उपयोग किया जाता है क्योंकि इनकी चाल के साथ बलाघूर्ण के बदलने का सम्बन्ध (टॉर्क-स्पीड कैरेक्टरिस्टिक) इस काम के लिये बहुत उपयुक्त है। यह मोटर कम चाल पर बहुत अधिक बलाघूर्ण पैदा करता है जबकि चाल बढने पर इसके द्वारा उत्पन्न किया गया बलाघूर्ण क्रमशः कम होता जाता है।
right|thumb|300px|हैण्ड-ड्रिल में लगी युनिवर्सल मोटर
इन्हें भी देखें
दिष्टधारा मोटर
मोटर
विद्युत कर्षण
कर्षण मोटर
left|thumb|300px|युनिवर्सल मोटर का योजनामूलक परिपथ
left|thumb|300px|युनिवर्सल मोटर की लोड कैरेक्टरिस्टिक (क्षैतिज अक्ष पर बलाघूर्ण है तथा ऊर्ध्व अक्ष पर चाल)
श्रेणी:विद्युत मोटर