411 REFERENCE · Wikipedia
बिन्दुखत्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिन्दुखत्ता
नगर
29.0415398
79.5213335
उत्तराखण्ड
नैनीताल
260
05944
262402
UK04
Bindukhatta, Nainital.jpg
सूर्योदय के समय बिन्दुखत्ता में खेतों का दृश्य
बिन्दुखत्ता उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल जनपद में स्थित एक कस्बा है। लालकुआँ तहसील में स्थित यह कस्बा तहसील मुख्यालय, लालकुआँ से ५ किमी की दूरी पर स्थित है।
इतिहास
बिन्दुखत्ता के बिंदुखेड़ा पुराने क्षेत्र में लोग अग्रजो के शासन काल से बसे हुवे है। इस क्षेत्र में 1970 से प्राइमरी स्कूल भी है। सही मायनों में इस क्षेत्र की बसायत 1900 के शुरुआती काल से भी पहले की है। जब लोग सर्दियों में पहाड़ों से पैदल यहां आते थे और गर्मियों में वापस पहाड़ चले जाते थे। बिन्दुखत्ता क्षेत्र पूर्वकाल में घना जंगल हुआ करता था। ८० के दशक में लोगों ने यहां जंगल साफ कर घर तथा खेत बनाने शुरू किए, तथा ९० का दशक आते आते यह कस्बा अस्तित्व में आने लगा। क्योंकि इस कस्बे के निर्माण तथा विकास बिना सरकारी सहमति के अवैध तरीके से हुआ था, इसलिए यहां के लोगों के पास जमीन के कोई दस्तावेज नहीं हैं।
१२ दिसंबर २०१४ को उत्तराखण्ड सरकार ने बिन्दुखत्ता को नगरपालिका घोषित करने की अधिसूचना जारी की थी, और मार्च २०१५ में इसे नगर पालिका परिषद का दर्जा दे दिया गया,बिन्दुखत्ता को नगर पालिका का मिला दर्जा,एसडीएम पंकज उपाध्याय बने प्रशासक https://web.archive.org/web/20180409171439/https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/sdm-pankaj-upadhyay-700822.html 9 अप्रैल 2018 न्यूज़ १८. २१ मार्च २०१५ हालांकि वहां के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था।कासनियाल बीडी (१६ अक्टूबर २०१६)
Residents oppose urban area status to Bindukhatta villageअगस्त 2024 InternetArchiveBot पिथौरागढ़:द ट्रिब्यून इसके बाद क्षेत्र में नगर पालिका के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया था।विरोध की भेंट चढ़ा बिंदूखत्ता नगर पालिका का उद्घाटन, पथऱाव, लाठीचार्ज https://web.archive.org/web/20180409233503/https://m.jagran.com/uttarakhand/nainital-protest-against-bindukhatta-nagar-palika-13028974.html 9 अप्रैल 2018 हल्द्वानी:दैनिक जागरण. १४ अक्टूबर २०१६ परिमाणस्वरूप, ६ सितंबर २०१६ को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने नगरपालिका वापसी की घोषणा कर बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की घोषणा कर दी थी।'बिन्दुखत्ता नगरपालिका वापसी' के शासनादेश पर लगी मुहर https://web.archive.org/web/20180410071958/http://news129.com/city/nanital/government-issue-order-to-dissolve-bindukhatta-nagarpalika/ 10 अप्रैल 2018 न्यूज़१२९.कॉम १४ दिसंबर २०१६
भूगोल तथा जनसांख्यिकी
बिन्दुखत्ता रिज़र्व वन क्षेत्र में स्थित है; और इस कारण यहां के भारतीय जनगणना के आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। अंग्रेजी समाचारपत्र हिंदुस्तान टाइम्स में जनवरी २०१८ में लालकुआँ के विधायक नवीन दुमका के हवाले से लिखा गया था कि "बिन्दुखत्ता अब लगभग २४ वर्ग किमी क्षेत्र में फैल चुका है, और इसकी जनसंख्या १ लाख के आसपास है।"मढ़वाल अभिनव (२५ जनवरी २०१८) Villagers in Nainital demand land rightsजुलाई 2025 InternetArchiveBot देहरादून:हिंदुस्तान टाइम्स स्थानीय समाचारपत्र, इंडिया संवाद के अनुसार नगर की जनसंख्या में से ७० प्रतिशत लोग सैनिक हैं।कारगिल दिवस मनाता देश भूल गया उत्तराखण्ड के इस 'शहीद' गांव को, कहां है सरकार? https://web.archive.org/web/20180409234057/http://www.hindi.indiasamvad.co.in/uttrakhand/families-of-martyrs-are-neglected-in-uttarakhand-28307 9 अप्रैल 2018 इंडिया संवाद. २८ जुलाई २०१७
इन्हें भी देखें
उत्तराखण्ड के नगरों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर