Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोपनहेगन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोपनहेगन København200px|नगर-चिह्न250px| डेनमार्क में कोपनहेगन की स्थिति क्षेत्रफल - नगर निगम ८८.२५ किमी² - राजधानी क्षेत्र २,६७३ किमी² जनसंख्या (१ जनवरी २००८ को) - नगर निगम ५,०९,८६१ - नगरीय क्षेत्र ११,४५,८०४ - राजधानी क्षेत्र १८,३५,४६७ - घनत्व (नगर/ननिगम/क्षेत्र+) ५७७७ (१९४७/८१२/६८६)/किमी² अतिरिक्त सूचनासमय क्षेत्रमध्य यूरोपीय: यूटीसी+1अक्षांशदेशान्तर५५°४३' उ१२°३४' पू कोपनहेगन (डैनिश: København), डेनमार्क की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है, जिसकी नगरीय जनसंख्या ११,६७,५६९ (२००९) और महानगरीय जनसंख्या १८,७५,१७९ (२००९) है। कोपेनहेगन जीलण्ड और अमागर द्वीपों पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष २००० में ओरेसण्ड सेतु के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और स्वीडन का माल्मो नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए। कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है और प्रतिदिन ३६% निवासी साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है। यहाँ कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, इंस्टिट्यूट फ़ॉर थियोरेटिकल फ़िजिक्स (१९२० ई.), रॉयल डैनिश जीओग्राफ़िकल सोसायटी (१८७६ ई.), अनेक शिक्षण एवं गवेषणा संस्थाएँ तथा तीन प्रमुख संग्रहालय हैं। यहाँ के रॉयल पुस्तकालय में लगभग १५,००,००० पुस्तकें हैं। नगर में अनेक प्रमोद वन, झीलें एवं भव्य भवन हैं जिनका निर्माण क्रिश्चियन चतुर्थ (१५८८-१६४८ ई.) तथा फ्रेंडरिक पंचम (१७४६-१७६६ ई.) के शासनकाल में हुआ था। इतिहास कोपनहेगन की स्थापना १००० ईस्वी में स्वेन फोर्कबीयर्ड प्रथम (Svend Tveskæg) द्वारा की गई थी। १२वीं सदी के मध्य तक यह एक मत्स्योत्पादक ग्राम था जिसे "ह्वान" कहा जाता था। लेकिन, ११६७ में यह अब्सालोन नामक बिशप के अधिकार में आया और इसे अधिक महत्व प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट बंदरगाह नगर की वृद्धि प्रबलित करने लगा और यह नगर वाणिज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। इस प्रकार इसका नाम "कोपनहेगन" पड़ा जिसका डैनिश भाषा में अर्थ है "बन्दरगाह के व्यापारी"। इसने १२५४ ई. में नगर का रूप धारण किया। जब राजा क्रिस्टोफर तृतीय ने इसे अपनी राजधानीं बनाया तब से इसकी वास्तविक उन्नति हुई। १७०० ई. में डच, स्वीडन तथा अँग्रेजों की बमवर्षा से, १७२८ एवं १७९५ में अग्नि से तथा १८०७ में अंग्रेजों की पुन: बमवर्षा से यह नगर अत्यंत क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी व्यापारिक उन्नति ने, जो १९ वीं शताब्दी के मध्य में मंद पड़ गई थी, १८९४ ई. में करमुक्त बंदरगाह के निर्माण से पुनर्जीवन प्राप्त किया। यहाँ एक प्राकृतिक पत्तन तथा बंदरगाह है। मुख्य निर्यात मांस, दुग्धपदार्थ, चीनी मिट्टी, मिट्टी के समान, घड़ियाँ, मशीनें, वस्त्र रासायनिक पदार्थ, चीनी मद्य, डिजेल इंजन, जलपोत, काष्ठपदार्थ, कागज तथा चाकलेट इत्यादि हैं। भूगोल कोपनहेगन जीलैण्ड द्वीप के पूर्वी तट की समतल भूमि पर स्थित है।नामक द्वीप के पूर्वी किनारे, अमागर द्वीप पर थोड़ा सा भाग और बहुत से छोटे-छोटे प्राकृतिक और कृत्रिम द्वीपों पर बसा हुआ है। कोपनहेगन के पूरब की ओर ओरेसण्ड नामक एक जलराशि है जो डेनमार्क और स्वीडन को पृथक करती है और जो उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर को जोड़ती है। कोपनहेगन नगर निगम कोपनहेगन नगर निगम एक प्रशासनिक इकाई है जो कोपनहेगन नगर के केन्द्रीय भाग को समाहित करती है। २००६-२००८ के सुधारों के बाद से कोपनहेगन १० आधिकारिक जिलों (बाइडील; डैनिश: Bydele) में विभक्त है: आधिकारिक जिलेअन्य क्षेत्र इन्द्रे बाइ (Indre By) क्रिस्चियन्शावन (Christianshavn) ओस्टर्ब्रो (Østerbro) वेस्टर्ब्रो/कोन्जीन्स एन्घावे (Vesterbro/Kongens Enghave) वेस्टर्ब्रो (Vesterbro) कोन्जीन्स एन्घावे (Kongens Enghave) नोरेब्रो (Nørrebro) वाल्बी (Valby) वान्लोस (Vanløse) ब्रोन्शोज-हूसम (Brønshøj-Husum) बिस्पेब्जर्ग (Bispebjerg) अमागर ओस्ट (Amager Øst) अमागर वेस्ट (Amager Vest) सुन्ड्बीवेस्टर (Sundbyvester) वेस्टामागर (Vestamager) स्लोशोल्मेन (Slotsholmen) फ्रेडरिक्स्टाडेन (Frederiksstaden) ब्राय्ग्गी द्वीप (Islands Brygge) होल्मेन (Holmen) फ्रीटाउन क्रिस्चियानिया (Freetown Christiania) कार्ल्स्बर्ग (जिला) (Carlsberg (district)) स्लुसेहोलमेन (Sluseholmen) अमागरब्रो (Amagerbro) ओरेस्टाड (Ørestad) नोर्धाव्नेन (Nordhavnen) बेल्लाहो (Bellahøj) ब्रोन्शो (Brønshøj) राय्पार्केन (Ryparken) विगर्स्लेव (Vigerslev) मौसम कोपनहेगन के लिए मौसम का औसत इस प्रकार है: Yes Yes कोपनहेगन 2 2 5 10 15 19 20 20 17 12 7 4 11.1 -2 -2 -1 2 7 11 13 13 10 7 3 -1 5 36 24 34 35 40 45 57 55 53 47 52 47 525 विश्व मौसम सूचना सेवाhttp://www.worldweather.org/173/c00190.htm कोपनहेगन के लिए मौसम सूचना dmy ३० नवम्बर २००९ विश्व मौसम सूचना सेवा https://web.archive.org/web/20151211125038/http://www.worldweather.org/173/c00190.htm 11 दिसंबर 2015 live ३०-११-२००९ वार्षिक औसत तापमान +८.१ °से जनसांख्यिकी कोपनहेगन की जनसंख्या का विकासक्रम इस प्रकार है: १४५०: ४-५,००० अनु. १५००: १०,००० अनु. १६५०: ३०,००० अनु. १७००: ६५,००० अनु. १५.१.१७६९: ८०,००० १.७.१७८७: ९०,०३२ १.२.१८०१: १,००,९७५ १.२.१८४०: १,२०,८१९ १.२.१८५०: १,२९,६९५ १.२.१८६०: १,५५,१४३ १.२.१८७०: १,८१,२९१ १.२.१८८०: २,३४,८५० १.२.१८९०: ३,१२,८५९ १.२.१९०१: ३,६०,७८७ १.२.१९०१: ४,००,५७५ १.२.१९११: ४,६२,१६१ १.२.१९२१: ५,६१,३४४ ५.११.१९३०: ६,१७,०६९ ५.११.१९४०: ७,००,४६५ ७.११.१९५०: ७,६८,१०५ २६.९.१९६०: ७,२१,३८१ ९.११.१९७०: ६,२२,७७३ १९७५: ५,६२,४०५ १९८०: ४,९८,८५० १९८५: ४,७८,६१५ १९९०: ४,६६,७२३ १९९५: ४,७१,३०० २०००: ४,९५,६९९ २००५: ५,०२,३६२ २००६: ५,०१,१५८ अर्थव्यस्था शिक्षा परिवहन पर्यावरण अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध कोपनहेगन के आधिकारिक भगिनि नगर नहीं है, लेकिन विश्व के अन्य नगरों के साथ विशिष्ट क्षेत्रों में इसके सहयोगी सम्बन्ध है: फ्रांस पैरिस, फ्रांस चेक गणराज्य प्राग, चेक गणराज्य आइसलैंड रेक्जाविक, आइसलैंड जर्मनी बर्लिन, जर्मनी फ्रांस मार्सैय, फ्रांस सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कोपनहेगन पर्यटन का आधिकारिक जालस्थल आधिकारिक नगर निगम जालस्थल इस शहर में आबादी से ज़्यादा साइकिलें हैं (बीबीसी हिन्दी) श्रेणी:डेनमार्क श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ