Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|हिंदी विकिमीडियाई सदस्य समूह लोगो हिन्दी विकिमीडियाई सदस्य समूह विकिपीडिया के हिंदी भाषा के विभिन्न प्रकल्पों को संचालित करने तथा सुव्यवस्थित रखने वाले सदस्यों का समूह है जिसे विकिमीडिया की मान्यता प्रदाता समीति द्वारा २७ जून २०१७ को मान्यता मिली थी। इसका उद्देस्य विकिपीडिया की सक्रीय परियोजनाओं तथा इसके विभिन्न संगठनों जैसे फाउंडेशन, चैप्टर आदि से संपर्क, समन्वय तथा सहयोग करना है। यह सदस्य समूह विकिमीडिया आन्दोलन में शामिल सदस्यों को विभिन्न ऑन लाइन तथा ऑफ लाइन गतिविधियों तथा आयोजनों के माध्यम से प्रशिक्षण, सहायता, संगठन आदि उपलब्ध कराता है। यह विकिपीडिया से संबंधित संगठनों तथा अन्य बाहरी संस्थाओं, संगठनों, कंपनियों आदि से संपर्क और समन्वय द्वारा विकिपीडिया आंदोलन को गति प्रदान करता है। यह समूह एक मुक्त लाइसेंस या सार्वजनिक डोमेन के तहत शैक्षिक सामग्री एकत्रित करने और विकसित करने के उद्देश्य से लोगों को जोड़ने तथा सशक्त बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रयास करता है। किंतु यह समूह विकिमीडिया की किसी भी परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया,विकिविश्वविद्यालय, विकिसूक्ति,विकिसमाचार, कॉमन्स आदि पर डाली गई अथवा उपलब्ध सामग्री (जैसे लेख/अथवा इससे जुड़े तथ्य, चित्र तथा अन्य) के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। इस समूह का स्वतंत्र विकि प्रकल्प भी है। यह प्रकल्प इस समूह की गतिविधियों की जानकारी का मुख्य स्रोत है। इसके अतिरिक्त इसका मेटा पृष्ठ भी है जहाँ इस सदस्य समूह की जानकारी अंग्रेजी में उपलब्ध है। पर स्थित हिंदी विकि सदस्यों का समूह है जिसे २८ जून २०१७ को मान्यता समिति द्वारा स्वीकृती मिलि थी। वर्तमान समय में इसमें तीन निवर्तमान संपर्क- सूत्र सदस्य, तीन भूतपूर्व संपर्क-सूत्र सदस्य तथा ४६ हस्ताक्षरित सदस्य हैं। इतिहास इस समूह के मेटा पर मान्यता दिए जाने के आवेदन प्रस्ताव को २८ जून २०१७ को मेटा की मान्यता समिति द्वारा स्वीकार किया गया था। Committee/Resolutions/Recognition Hindi Wikimedians User Group - Meta संदर्भ संदर्भ श्रेणी:विकिपीडिया प्रशासन